धर्मराव बाबा अत्राम और भाग्यश्री अत्राम (फोटो: एक्स) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मंत्री की लाडली बेटी की बगावत, शरद पवार गुट में शामिल होंगी भाग्यश्री अत्राम

विधानसभा चुनाव से पहले राकां नेता शरद पवार, महायुति खासकर अजीत पवार की राकां को झटके पर झटका दे रहे हैं। राकां में बगावत के दौरान अजीत पवार का साथ देनेवाले महायुति सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम के घर में बगावत कराकर बड़े पवार ने इस बार बराबर करने का प्रयास किया है।

शुभम सोनडवले

मुंबई. विधानसभा चुनाव से पहले राकां नेता शरद पवार, महायुति खासकर अजीत पवार की राकां को झटके पर झटका दे रहे हैं। राकां में बगावत के दौरान अजीत पवार का साथ देनेवाले महायुति सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम के घर में बगावत कराकर बड़े पवार ने इस बार बराबर करने का प्रयास किया है। बड़े पवार के जादू के समक्ष अत्राम की बेटी भाग्यश्री पर पिता की धमकी और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की समझाइश का कोई प्रभाव नहीं हुआ। शरद पवार की राकां में शामिल होने व अपने पिता के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का पूरा मन बना लिया है।

मंत्री अत्राम की बेटी भाग्यश्री के बड़े पवार के संपर्क में होने तथा पिता के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलें महीने भर से लगाई जा रही थीं। लेकिन अब भाग्यश्री के पवार की पार्टी में शामिल होने की तारीख तय हो गई है। वह 12 सितंबर को शरद पवार की राकां में शामिल हो सकती हैं। इसे बाबा अत्राम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि राकां (शरद पवार) की शिव स्वराज्य यात्रा 12 सितंबर को गढ़चिरौली जिले में पहुंचेगी। उसी दौरान भाग्यश्री का राकां शरद चंद्र पवार पार्टी में पक्ष प्रवेश कार्यक्रम संपन्न होगा।

अजीत ने की थी मार्मिक अपील

गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले मंत्री अत्राम ने यह कहकर भाग्यश्री को ड़राने का प्रयास किया था कि वह उसे और उसके पति को नदी में फेंक देंगे। बाद में अजीत पवार ने अपनी न्याय सम्मान यात्रा के दौरान भाग्यश्री से मार्मिक अपील करते हुए कहा था कि अजीत ने कहा कहा था कि समाज पारिवारिक विभाजन को कभी स्वीकार नहीं करता। मैंने यह महसूस किया है। मैंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और अब तुम ऐसी गलती मत करना।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन