तिरंगे को सलामी देते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra) 
महाराष्ट्र

CM फडणवीस ने मुंबई फहराया तिरंगा, डिप्टी सीएम शिंदे ने ठाणे तो अजित पवार ने बीड में किया ध्वजारोहण

Maharashtra News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में तिरंगा झंडा फहराया। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे तो अजित पवार ने बीड में ध्वजारोहण किया।

आकाश मसने

Independence Day in Maharashtra: देशभर में आज यानी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में भी राजधानी मुंबई से लेकर छोटे कस्बों तक तिरंगा फहराकर आज़ादी के 79वें पर्व का जश्न मनाया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के मंत्रालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, मंत्रिपरिषद के सदस्य और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन हमें राष्ट्र के लिए कर्तव्य, एकता और विकास के संकल्प को दोहराने का अवसर देता है।

सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और आगे भी शिक्षा, उद्योग, कृषि और डिजिटल विकास में नए आयाम स्थापित करेगा।सीएम फडणवीस ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया कि नया भारत क्या है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे भारतीय सेना के जाबांजों का अभिनंदन किया। सीएम भारत की अर्थव्यवस्था से लेकर आत्मनिर्भर भारत की बात की। उन्होंने कहा कि यह विकास गाथा अब रूकने वाली नहीं है।

एकनाथ शिंदे ने ठाणे किया ध्वजारोहण

शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने गृह नगर ठाणे में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिंदे ने अपने भाषण में कहा कि स्वतंत्रता केवल इतिहास का गौरव नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आएं।

अजित पवार ने बीड में फहराया तिरंगा

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बीड में जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने संबोधन में उन्होंने किसानों की समस्याओं, ग्रामीण विकास और शिक्षा सुधार पर जोर दिया। पवार ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों के लिए कई नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यभर में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी दफ्तरों, पुलिस मुख्यालयों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत, प्रभात फेरियां और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों ने दिन को और भी यादगार बना दिया।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी