सीएम फडणवीस (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

नहीं बढ़ेगा पानी का बिल! बढ़े हुए क्षेत्र का टैक्स रद्द, CM फडणवीस ने दी सहमति

Maharashtra News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पानी के बढ़े बिल को रद्द करने की मांग पर स्वीकृति दी। साथ ही बढ़े हुए क्षेत्र का टैक्स रद्द करने पर भी सहमति जताई।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व में मंगलवार को विधायक कुमार आयलानी ने उल्हासनगर जिला भाजपा के अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व जल संपदा मंत्री गिरीश महाजन से मुलाकात की। इस दौरान मनपा आयुक्त मनीषा आव्हाले, जिलाध्यक्ष राजेश वधर्या, पूर्व नगरसेवक महेश सुखरमानी तथा जमनु पुरस्वानी भी मुख्यमंत्री व जल संपदा मंत्री के साथ हुई बैठक में मौजूद थे।

मनपा द्वारा बजट पेश करने के दौरान मनपा की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पानी के बिल में कई गुना वृद्धि कर दी थी जिसका विधायक कुमार आयलानी द्वारा तत्काल विरोध करते हुए कई बार इसे रोकने के लिए पत्र व्यवहार किया। इसके अलावा दो दिन पूर्व शहर में चालिहा पर्व पर दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण को भी अन्य समस्याओं व विकास के मुद्दों से अवगत कराया। जिसके बाद उनके नेतृत्व में मंगलवार को बैठक हुई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तत्काल मनपा आयुक्त मनीषा आव्हाले को यह आदेश दिया कि पानी के बढ़े बिल को रद्द किया जाए। इसके अलावा शहर के खुद के पानी के स्रोत को विकसित करने की विधायक द्वारा की गई मांग को उन्होंने स्वीकृति दी।

CM फडणवीस ने सड़को के गड्ढों को भरने का दिया आदेश

शहर वासियों को इन दो बड़ी सौगात के अलावा, गड्डे जो शहर के लिए गंभीर स्थिति में हैं उनके लिए भी आयुक्त मनीषा आव्हाले को आदेश दिया। जिस पर उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से ही गड्ढों को भरने की शुरुवात कर दी जाएगी। 99 करोड़ रुपए के फंड जो कि शहर में प्रमुख सड़कों व आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक थी जिसकी मांग विधायक द्वारा की गई थी उसे भी जल्द मंजूर करने का आश्वासन मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।

शहर में मेट्रो के कार्य का भी जल्द उद्घाटन किया जाएगा इसके अतिरिक्त बिजली की समस्या पर बैठक कर समाधान किए जाने की मांग को भी उन्होंने स्वीकार किया। संपत्तियों के बढ़े हुए भाग के लिए मनपा द्वारा 6 वर्ष का टैक्स लगाया गया था जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल रद्द करने का मनपा आयुक्त को आदेश दिया।

सेंट्रल अस्पताल में 400 बेड पर सीएम फडणवीस की सहमति

जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक शहर के लिए बहुत सकारात्मक रही। जिसका प्रभाव आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। सेंट्रल अस्पताल को 400 बेड का करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने हामी भरी। भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेता जमनु पुरस्वानी ने बताया कि मीटिंग में चर्चा के अनुसार दशहरे तक 80 प्रतिशत गड्ढे भर दिए जाएंगे। महेश सुखरमानी ने कहा कि सरकार हमारी है और हम शहर की जनता के साथ खड़े हैं किसी के भी बहकावे या अफवाह में न आएं, मुख्यमंत्री शहर के विकास के लिए तत्पर हैं। इन मुद्दों के अलावा भी कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा हुई।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे