मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

CM फडणवीस कैबिनेट ने कैंसर नीति की मंजूर, 18 अस्पतालों में तीन-स्तरीय उपचार शुरू

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने कैंसर मरीजों के लिए तीन-स्तरीय व्यापक नीति को मंजूरी दी है। जिसमें 18 अस्पतालों में विशेष उपचार और महाकेयर फाउंडेशन की स्थापना शामिल है।

सोनाली चावरे

CM Fadnavis Cabinet Cancer Policy:  महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कैंसर मरीजों के लिए बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य में व्यापक कैंसर देखभाल नीति को मंजूरी दी गई। यह नीति मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए तीन-स्तरीय प्रणाली पर आधारित है।

नई नीति के अनुसार, राज्य के कैंसर अस्पतालों को एल-1, एल-2 और एल-3 केंद्रों में बांटा गया है। एल-1 शीर्ष स्तरीय केंद्र होंगे, जिनमें टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं का मॉडल अपनाया जाएगा। एल-2 और एल-3 केंद्रों में रेडियोथेरपी, कीमोथेरेपी, सर्जरी, फिजियोथेरेपी, मनोवैज्ञानिक सहायता और उपचार, अनुसंधान, उपशामक देखभाल और दवा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

राज्यभर के 18 अस्पतालों में यह विशेष उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, महाकेयर फाउंडेशन नामक कंपनी की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये की पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी। यह कंपनी राज्य में कैंसर देखभाल, अनुसंधान और शिक्षा को संचालित करेगी।

मरीजों के लिए राहत

फडणवीस ने कहा कि इस नीति से राज्य के सभी जिलों में कैंसर का शीघ्र निदान और उपचार सुनिश्चित होगा। मरीजों को अब दूर-दराज के इलाकों में भी रेडियोथेरपी और कीमोथेरेपी जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

शिक्षा और जागरुकता

नीति के तहत सुपर स्पेशालिटी शिक्षा, अनुसंधान और जन जागरूकता गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि कैंसर की रोकथाम और समय पर निदान को भी बढ़ावा देना है।

केंद्रों का विवरण

शीर्ष स्तर के एल-1 केंद्रों में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल प्रमुख रूप से शामिल होगा। एल-2 और एल-3 केंद्रों में नागपुर, नासिक, मुई, जे. जे. मेडिकल कॉलेज, सर जे. जी. मेडिकल कॉलेज और छत्रपति प्रमीला कोलापुरी अस्पताल जैसे सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को शामिल किया गया है। यह नीति महाराष्ट्र के मरीजों के लिए राहत की खबर है और राज्य में कैंसर देखभाल में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद