मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो) 
महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनितिक दल जुट गए हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है। इस सबके बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। उन्होंने  यह भी कहा कि सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को अगले 8 से 10 दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

शुभम सोनडवले

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनितिक दल जुट गए हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है। इस सबके बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। उन्होंने  यह भी कहा कि सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को अगले 8 से 10 दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

शिंदे ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा' में संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव कराना बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार विकास और कल्याणकारी उपायों पर ध्यान केंद्रित कर रही है और लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

महायुति सरकार में शिंदे नीत शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "नवंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव होने की संभावना है। दो चरणों में चुनाव कराना बेहतर रहेगा। महायुति सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के लिए जीत की अधिक प्रत्याशा ही मानदंड होगा।"

उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को 8 से 10 दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। शिंदे ने कहा कि उन्हें महिलाओं के बीच सरकार के लिए समर्थन दिख रहा है और उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार आम लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा, "हमने विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बीच संतुलन कायम किया है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 1.5 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिसके लिए उन्हें 6,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का वजीफा मिलेगा। इस कार्यक्रम में 10 लाख युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य है। शिंदे ने कहा कि सरकार की ‘लाडकी बहिन योजना' के तहत अब तक 1.6 करोड़ महिलाओं को वित्तीय सहायता मिल चुकी है।

उन्होंने कहा, "हमारी योजना 2.5 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने की है।" उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाना और सभी के लिए सस्ता आवास सुनिश्चित करना है। (एजेंसी एडिटेट)

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग