स्वामी गोविंददेव गिरी और शिवाजी महाराज (फोटो: धर्मश्री/ANI) 
महाराष्ट्र

शिवाजी महाराज ने ED की तरह की थी जबरन वसूली, स्वामी गोविंददेव गिरी का विवादित बयान

सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद से महाराष्ट्र की राजनितिक गरमाई हुई है। कोई नेता महाराज द्वारा सूरत लूटने की बात कह रहा है तो कोई महाराज द्वारा फिरौती मांगने का दावा कर रहा है। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि शिवाजी महाराज ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरह जबरन वसूली की थी।

शुभम सोनडवले

मुंबई. सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद से महाराष्ट्र की राजनितिक गरमाई हुई है। कोई नेता महाराज द्वारा सूरत लूटने की बात कह रहा है तो कोई महाराज द्वारा फिरौती मांगने का दावा कर रहा है। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि शिवाजी महाराज ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरह जबरन वसूली की थी।

स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज पूरा राज्य हिंदुओं का मानकर काम कर रहे थे। हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना के समय जब महाराज आर्थिक संकट से जूझ रहे थे और कोई समाधान नज़र नहीं आ रहा था तो जिस तरह से ईडी आज वसूली करता है। उसी तरह छत्रपति शिवाजी महाराज ने उस समय कुछ लोगों से जबरन वसूली की थी। महाराज ने हिन्दवी स्वराज्य के लिए जो कर देना था वह जबरन वसूल किया।

शिवाजी महाराज ने सूरत को नहीं लूटा

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यम्नत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि शिवाजी महाराज ने सूरत को नहीं लूटा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने हमें इतिहास में पढ़ाया कि शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा। लेकिन महाराज ने सूरत को नहीं लूटा था। उन्होंने ने सिर्फ उचित लोगों पर हमला किया था और उनसे स्वराज्य का खजाना छीना था। लेकिन, सूरत को कभी नहीं लूटा गया। हालांकि हमें हमेशा यही इतिहास पढ़ाया गया कि मानो महाराज आम लोगों को लूटने के लिए ही सूरत गए थे। कांग्रेस ने हमें इतने सालों तक इस तरह का इतिहास पढ़ाया है।"

जयंत पाटिल का फडणवीस पर पलटवार

फडणवीस के इस बयान की एनसीपी (शरद पवार गुट) नेता जयंत पाटिल ने देवेंद्र फड़णवीस की आलोचना करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा, इसलिए वे लुटेरे नहीं बन जाते। नादिरशाह ने लूटपाट की थी। महाराज ने ऐसा नहीं किया। महाराज ने सूची तैयार की। पारेख परिवार में किसी की मृत्यु हो गई थी, महाराज ने उस पर क्रॉस किया और सिपाहियों से कहा कि वहां न जाएं। उन्होंने पहले सूरत में नोटिस भेजकर फिरौती मांगी थी। उसके बाद सूरत को लूटने का निर्णय लिया गया।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान