महापौर समीर राजूरकर (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

गुंठेवारी पर छत्रपति संभाजीनगर मनपा की आमसभा में घमासान, 50% छूट की मोहलत दो महीने और बढ़ाने की उठी मांग

Guthewari Regularization: छत्रपति संभाजीनगर में गुंठेवारी नियमितीकरण के लिए भीड़ बढ़ी। नगरसेवकों ने 50% छूट की अवधि दो महीने बढ़ाने और कर्मचारियों व बैंक सुविधा बढ़ाने की मांग की।

आलोक उमाकृष्ण

Guthewari Regularization Discount Extension Demand: गुंठेवारी नियमितीकरण का लाभ लेने के लिए मनपा में उमड़ रही भीड़ अब सामान्य सभा तक पहुंच गई है। शुक्रवार को सत्तारूढ़ दल के नगरसेवकों ने ही 50 प्रतिशत छूट की अवधि दो महीने और बढ़ाने की मांग उठाई।

इसके साथ ही गुंठेवारी कक्ष में कर्मचारियों की कमी और शुल्क जमा करने के लिए सीमित बैंक सुविधा के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी पर भी चर्चा हुई। महापौर समीर राजूरकर ने स्पष्ट किया कि मौजूदा समय सीमा 30 अक्टूबर तक है और इसके बाद ही आगे की अवधि बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।

भाजपा नगरसेवक राजू वैद्य ने सदन में गुंठेवारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खुले भूखंडों के विकास शुल्क में 50 प्रतिशत छूट का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने दो महीने की अतिरिक्त अंतिम मोहलत देने की मांग की। उनके अनुसार, गुंठेवारी कक्ष के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिससे व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है।

कर्मियों की कमी का मुद्दा भी आमसभा में उठा

नगरसेवक बालासाहेब मुंडे ने शुल्क का भुगतान केवल एक बैंक में स्वीकार किए जाने का मुद्दा उठाया। इससे बैंक के बाहर भीड़ बढ़ने और नागरिकों का समय बर्बाद होने की बात सामने आई। उन्होंने अधिक बैंकों में शुल्क जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

शिवसेना गुट नेता किशोर नागरे ने गुंठेवारी कक्ष में अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग रखी। वंचित बहुजन आघाड़ी के नगरसेवक अफसर खान ने विकास योजना में आरक्षित तथा सरकारी जमीन पर वर्षों से रह रहे लोगों का मुद्दा उठाया। उन्होंने ऐसे मकानों को भी नियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की।

30 अक्टूबर तक की समयसीमा

महापौर समीर राजूरकर ने कहा कि 30 अक्टूबर की समयसीमा समाप्त होने के बाद ही आगे की अवधि को लेकर निर्णय किया जाएगा। साथ ही गुंठेवारी प्रक्रिया में नागरिकों के सामने आ रही अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

सामान्य सभा में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में शहर को देश में 16वां स्थान मिलने पर मनपा प्रशासन का अभिनंदन किया गया। पहले शहर 34वें स्थान पर था। घनकचरा प्रबंधन विभाग के प्रमुख तथा उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे सहित संबंधित अधिकारियों के कार्य की सराहना की गई।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात