विधान परिषद चुनाव  (सोर्स - सोशल मिडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष कराने संभाजीनगर प्रशासन सख्त, बिना अनुमति लाउडस्पीकर और राजनीतिक पोस्टर लगाने पर रोक

Sambhajinagar Graduate Constituency Election 2026: छत्रपति संभाजीनगर प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव के लिए लाउडस्पीकर, राजनीतिक पोस्टर-बैनर और वाहनों पर प्रचार सामग्री लगाने पर सख्त रोक लगाई है।

शफीउल्ला हुसैनी, गोरक्ष पोफली

Vinay Gowda IAS Sambhajinagar Election: औरंगाबाद विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ जिले में 22 सितंबर से आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी तथा सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी विनय गोडा जी।सी। ने संबंधित अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

अनुमति के बिना लाउडस्पीकर नहीं

आचार संहिता की अवधि में पुलिस की पूर्व अनुमति के बिना लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे के बाद चलित वाहनों अथवा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर के उपयोग पर रोक रहेगी। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को निर्धारित स्थानों पर लाउडस्पीकर के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

पोस्टर-बैनर पर भी रोक

सार्वजनिक इमारतों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दुर्घटना की आशंका पैदा करने वाले राजनीतिक पोस्टर, बैनर, कटआउट, चित्र और होर्डिंग लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

वाहनों पर प्रचार सामग्री नहीं

पूर्व अनुमति के बिना ऑटो रिक्शा, टेम्पो, साइकिल रिक्शा, साइकिल तथा अन्य वाहनों पर राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न, झंडे अथवा नारे लगाने पर भी रोक रहेगी।

मुद्रणालयों को भी नियमों का पालन

मुद्रणालयों और प्रकाशकों को नमूना मतपत्र प्रकाशित करते समय निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। नमूना मतपत्र में अन्य उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न, निर्धारित कागज तथा निर्धारित आकार संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की दूरदर्शिता और कड़े कदम सराहनीय

छत्रपति संभाजीनगर जिला प्रशासन और सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी द्वारा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए उठाए गए कदम अत्यंत सराहनीय हैं। आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए लाउडस्पीकर, प्रचार सामग्री, वाहनों और मुद्रणालयों पर समय रहते स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करना प्रशासन की दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों का सख्ती से क्रियान्वयन करना लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करता है। प्रशासन की यह सतर्कता और संगठनात्मक कुशलता चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और अनुशासित बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज