अभिजीत दिपके व अन्य (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग पर अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

Abhijeet Dipke On MPSC Paper Leak: एमपीएससी में कथित पेपर लीक को लेकर छत्रपति संभाजीनगर में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभिजीत दिपके ने अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे की मांग की।

आलोक उमाकृष्ण

Students Demand Bhimanwar Resignation: छत्रपति संभाजीनगर, प्रतियोगी परीक्षाओं के बार-बार पेपर लीक होने के बाद देश के लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। बावजूद इसके महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग अर्थात एमपीएससी के अध्यक्ष विवेक भीमनवार का इस्तीफा क्यों नहीं लिया जा रहा है?

क्या वे अध्यक्ष मुख्यमंत्री के करीबी हैं। क्या मुख्यमंत्री को उनकी ओर से आर्थिक लाभ का हिस्सा 'कट' मिल रहा है? क्या इन्हीं पैसों से सांसद और विधायक खरीदे जा रहे हैं?

भीमनवार के इस्तीफा ही प्रमुख मांग

सरकार की ओर से उन्हें संरक्षण देने का गंभीर आरोप भी कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने लगाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष भीमनवार के इस्तीफे की प्रमुख मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है।

अब पार्टी की ओर से समूचे राज्य में आंदोलन खड़ा करने की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार, 20 सितंबर को शहर के खड़केश्वर स्थित मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल मैदान पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों ने आंदोलन कर पेपर लीक का पुरजोर विरोध किया।

इस दौरान दीपके भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे व विद्यार्थियों से संवाद साधा। तदुपरांत पत्रकारों से बातचीत में दिपके ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं के चलते विद्यार्थियों में पैदा हुई चिंता के मद्देनजर यह आंदोलन किया जा रहा है।

समूचे राज्य में प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

दिपके ने कहा कि विद्यार्थियों की मांगों और आंदोलन की रणनीति शीघ्र ही दिशा तय की जाएगी। उनका कहना रहा कि आंदोलन का दायरा समूचे राज्य में बढ़ाने का काम शुरू है। पूछा कि बार-बार पर्चे लीक क्यों होते हैं और सरकार इसे गंभीरता से क्यों नहीं लेती?

हमारी मांग है कि एमपीएससी अध्यक्ष इस्तीफा दें। सरकार पर उन्हें संरक्षण देने का गंभीर आरोप भी उन्होंने लगाया। आंदोलन में विद्यार्थियों ने अपनी बात रखते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल भी उठाए। प्रदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

अभिजीत दिपके ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यभर में 'भीमनवार इस्तीफा दो' अभियान शुरू किया गया है और इसका आगाज नागपुर से किया गया है। अभियान के तहत विद्यार्थियों से भीमनवार के संबंध में दो मिनट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की अपील की जा रही है।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप