सांसद संदीपान भुमरे  (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

मराठवाड़ा के हक के पानी के आंदोलन को सांसद भुमरे का समर्थन, शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी का दिया भरोसा

Marathwada Water Protest: मराठवाड़ा के हक के पानी और लंबित जल परियोजनाओं की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने चल रहे आंदोलन को सांसद संदीपान भुमरे ने अपना समर्थन दिया है।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Marathwada Water Rights Agitation: मराठवाड़ा के हक के पानी की मांग को लेकर समन्यायी जल बंटवारा संघर्ष समिति की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जारी धरना आंदोलन को सांसद संदीपान भुमरे ने समर्थन दिया। उन्होंने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से संवाद किया और मराठवाड़ा के जल संकट से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं की जानकारी ली।

आंदोलनकारियों ने मराठवाड़ा के लिए मंजूर हक का पानी तत्काल उपलब्ध कराने, नदी जोड़ परियोजना का मुख्यालय छत्रपति संभाजीनगर में शुरू करने, लंबित बांधों और जल परियोजनाओं के काम में तेजी लाने तथा सिंचाई की कमी दूर करने के लिए ठोस उपाय करने की मांग रखी।

जल बंटवारे समेत लंबित परियोजनाओं को गति देने की मांग

सांसद भुमरे ने कहा कि मराठवाड़ा के पानी के सवाल की गंभीरता और नागरिकों की भावनाओं को शासन के सामने प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। आंदोलनकारियों की मांगें न्यायसंगत हैं और उन्हें हक का पानी दिलाने के लिए आवश्यक स्तर पर सरकार से समन्वय किया जाएगा।

समाधान स्थायी रूप से किया जाना जरूरी

उन्होंने कहा कि सिंचाई की कमी, अपर्याप्त जलापूर्ति और लंबित जल परियोजनाओं का समाधान स्थायी रूप से किया जाना जरूरी है। मराठवाड़ा को हक का पानी मिलने तक शासन स्तर पर लगातार प्रयास जारी रखने का भरोसा भी उन्होंने दिया।

बस्तर का झीरम घाटी कांड: NIA अदालत का बड़ा फैसला, 10 नक्सलियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला