मराठवाड़ा कुणबी प्रमाणपत्र  (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

Chhatrapati Sambhajinagar: मराठवाड़ा में 3.15 लाख से अधिक कुणबी प्रमाणपत्र वितरित, 65 आवेदन अब भी लंबित

Marathwada Kunbi Certificate: मराठवाड़ा के आठ जिलों में अब तक 3 लाख 15 हजार 234 कुणबी प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं। 31 अगस्त 2026 तक कुल 3 लाख 15 हजार 842 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Kunbi Certificate: मराठवाड़ा के आठ जिलों में कुणबी प्रमाणपत्र वितरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक 3 लाख 15 हजार 234 कुणबी प्रमाणपत्र वितरित किए जा चुके हैं। वहीं केवल 65 आवेदन लंबित हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त 2026 तक मराठवाड़ा में कुणबी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए कुल 3 लाख 15 हजार 842 आवेदन प्राप्त हुए थे।

3.15 लाख से अधिक आवेदनों का निपटारा

इनमें से 3 लाख 15 हजार 234 आवेदनों पर प्रमाणपत्र जारी किए गए, जबकि 543 आवेदन अस्वीकार किए गए हैं। केवल 65 आवेदन अब भी लंबित हैं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्राप्त आवेदनों में अधिकांश का निपटारा किया जा चुका है।

बीड सबसे आगे

जिलेवार आंकड़ों में बीड सबसे आगे है। यहां 2 लाख 9 हजार 872 आवेदन प्राप्त हुए और 2 लाख 9 हजार 851 प्रमाणपत्र वितरित किए गए। छत्रपति संभाजीनगर में 25 हजार 918 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25 हजार 819 प्रमाणपत्र जारी किए गए। परभणी में 20 हजार 10, धाराशिव में 19 हजार 945, जालना में 18 हजार 662 और हिंगोली में 13 हजार 672 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं नांदेड में 4 हजार 907 और लातूर में 2 हजार 856 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मराठवाड़ा में प्रमाणपत्र वितरण की यह प्रक्रिया प्रशासन द्वारा लगातार जारी है।

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा