लोलगे इंटरस्कूल टी-20 टूर्नामेंट के लोगो को अनावरण करते मंत्री अतुल सावे व अन्य फोटो नवभारत
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में 19 सितंबर से लोलगे इंटरस्कूल टी-20 टूर्नामेंट; 20 टीमें लेंगी हिस्सा, जानें पूरा शेड्यूल

Lolge Interschool Cricket Tournament 2026: छत्रपति संभाजीनगर में 19 सितंबर से लोलगे इंटरस्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आगाज हो रहा है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

शफीउल्ला हुसैनी, आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Cricket Tournament: छत्रपति संभाजीनगर में विद्यालयी स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोलगे इंटरस्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। इसमें 20 आमंत्रित विद्यालयी टीमें भाग लेंगी। टीमों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। यह जानकारी औरंगाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

टी-20 फॉर्मेट में लाल गेंद से होगा घमासान

ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे ने बताया कि प्रतियोगिता लीग और नॉकआउट पद्धति से खेली जाएगी। सभी मुकाबले टी-20 प्रारूप में होंगे। प्रतिदिन तीन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच सफेद पोशाक और लाल गेंद से खेले जाएंगे। मुकाबले एडीसीए तथा देवगिरी महाविद्यालय के खेल मैदान पर संपन्न होंगे।

टूर्नामेंट के विजेता को 51 हजार रुपये इनाम

छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित लोलगे इंटरस्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के विजेता को 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा प्रत्येक मुकाबले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार शामिल है।

मंत्री अतुल सावे का स्वागत करते अतिथि

खेल से मिलेगा अनुशासन और टीम भावना का पाठ: अतुल सावे

प्रेस वार्ता में अतुल सावे ने कहा कि विद्यालयी स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की बड़ी संख्या है। ऐसे खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल कौशल के साथ अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने विद्यालयों से अधिक से अधिक टीमों को प्रतियोगिता में शामिल होने का आह्वान किया।

12 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन

प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 12 सदस्यीय समिति गठित की गई है। राहुल टेकाले समिति के अध्यक्ष हैं। उनके साथ अनंत नेरलकर, सैयद जमशेद, प्रसाद कुलकर्णी, पवन डोंगरे, जगदीश भावठाणकर, मनोज शाह, अधिवक्ता कल्पेश शाह, विद्याधर पांडे, आसिर सिद्दीकी, सिद्धार्थ भारणे और हेमंत मुले आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रेस वार्ता के अवसर पर सचिन मुले, शिरीष बोरालकर, अनिल इरावने, सुयोग माछर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आयोजकों ने इच्छुक विद्यालयों से समय पर अपनी टीमों का पंजीकरण कराने की अपील की है।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित