जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन (सोर्स; सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर: सरकार ने आरक्षण के साथ कई सुविधाएं दीं, महाजन बोलें-मराठा समाज को पूरा न्याय देने का प्रयास

Maratha Society Reservation: जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि फडणवीस सरकार ने मराठा समाज को आरक्षण और कई सुविधाएं देकर न्याय देने का प्रयास किया। जरांगे से व्यक्तिगत टिप्पणी से बचने की अपील।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Girish Mahajan On Maratha Society Reservation: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में मराठा समाज को आरक्षण देने के साथ ही कई सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम हुआ है।

सरकार ने मराठा समाज को पूरा न्याय देने का प्रयास किया है, यह दावा राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने शुक्रवार को किया। वे तिरंगा यात्रा के लिए छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।

महाजन ने कहा कि मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए जितना काम फडणवीस सरकार ने किया, उतना पहले किसी सरकार ने नहीं किया। फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद मराठा समाज को आरक्षण के साथ कई रियायतें और सुविधाएं दी गईं। इससे पहले कई मुख्यमंत्री रहे, लेकिन किसी ने इस विषय पर गंभीरता से काम नहीं किया।

मंत्री गिरीश महाजन का दावा

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में आरक्षण के मुद्दे पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण आरक्षण टिक नहीं सका। महाजन ने दावा किया कि फडणवीस सरकार ने मराठा समाज के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग को मिलने वाली कई सुविधाएं भी मराठा समाज के लिए लागू की गई हैं।

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर लगातार की जा रही टिप्पणियों के सवाल पर जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जरांगे को अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन और अनशन करने का पूरा अधिकार है, लेकिन यह आंदोलन संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचें

मंत्री गिरीश महाजन ने अपील की कि आंदोलन के दौरान किसी भी व्यक्ति पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए और मुद्दे को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

महाजन ने बताया कि मराठा आरक्षण से जुड़ी जरांगे की मांगों को लेकर मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील उनके संपर्क में हैं। दोनों पक्षों के बीच इस विषय पर चर्चा जारी है। सरकार मराठा समाज की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत के माध्यम से जल्द ही इस मामले का उचित समाधान निकाला जाएगा।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई