किसान कर्जमुक्ति योजना सोर्स- सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में 26 हजार से अधिक किसानों की eKYC अधूरी, 1,024 करोड़ रुपये का कर्जमाफी लाभ खातों में जमा

Mahashetkari Karj Mafi eKYC: संभाजीनगर में किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत 1,024 करोड़ रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर। 26 हजार से अधिक किसानों की ई-केवाईसी प्रक्रिया लंबित, जिला उपनिबंधक ने की अपील।

प्रमोद यादव

Highlights

  • छत्रपति संभाजीनगर जिले के 1,29,339 किसानों के कर्ज खातों में 1,024.04 करोड़ रुपये जमा।

  • 26,851 किसानों का आधार प्रमाणीकरण अब भी लंबित।

  • 1,37,253 किसानों ने आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

  • 4 नवंबर को 36,071 कर्ज खातों में 325.11 करोड़ रुपये जमा किए गए।

Chhatrapati Sambhajinagar Farmer Loan Waiver: छत्रपति संभाजीनगर में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत छत्रपति संभाजीनगर जिले के 1 लाख 29 हजार 339 किसानों के कर्ज खातों में अब तक 1,024 करोड़ 4 लाख रुपये जमा किए जा चुके हैं।

हालांकि, लाभार्थियों की सूची में शामिल 26 हजार 851 किसानों का आधार प्रमाणीकरण अब भी बाकी है। सहकारी संस्था के जिला उपनिबंधक समृत जाधव ने इन किसानों से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। जिला उपनिबंधक कार्यालय के अनुसार, जिले के विभिन्न बैंकों ने योजना के पोर्टल पर कुल 1 लाख 89 हजार 179 किसानों की जानकारी अपलोड की है।

ई-केवाईसी के बिना लाभ नहीं

इनमें से 1 लाख 64 हजार 104 किसानों की विशिष्ट क्रमांक सहित सूची आधार प्रमाणीकरण के लिए जारी की गई है। अब तक 1 लाख 37 हजार 253 किसानों ने आधार प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है, जबकि 26 हजार 851 किसानों की प्रक्रिया लंबित है।

योजना का लाभ पाने के लिए पात्र किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें, ताकि कोई भी किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

अन्नदाताओं के लिए आवश्यक जानकारी

  • सबसे पहले जारी लाभार्थी सूची में अपना नाम जांचें।

  • आधार प्रमाणीकरण के लिए आपले सरकार सेवा केंद्र पर जाएं।

  • साथ में मूल आधार कार्ड और बचत खाते की पासबुक रखें,

  • केंद्र पर आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कराएं।

  • अधिक जानकारी के लिए संबंधित बैंक शाखा, विविध कार्यकारी सेवा सहकारी संस्था या जिला उपनिबंधक कार्यालय से संपर्क करें।

325.11 करोड़ रुपये का वितरण

4 नवंबर को किए गए निधि वितरण के तहत जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के 8,709 कर्ज खातों में 40 करोड़ 55 लाख रुपये जमा किए गए। वहीं, अन्य बैंकों के 27,362 कर्ज खातों में 284 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि पहुंचाई गई।

इस प्रकार कुल 36,071 कर्ज खातों में 325 करोड़ 11 लाख रुपये जमा हुए। जिला उपनिबंधक समृत जाधव ने बताया कि योजना के लाभार्थियों की सूचियां जिले की सभी बैंक शाखाओं, विविध कार्यकारी सेवा सहकारी संस्थाओं, आपले सरकार सेवा केंद्रों, ग्राम पंचायतों, पटवारी कार्यालयों और सहायक निबंधक, सहकारी संस्था कार्यालयों में उपलब्ध कराई गई हैं।

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया