संभाजीनगर मनपा विद्यालय संग्रहालय भ्रमण  (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

मुक्ति संग्राम का इतिहास लिखने वाले को मिलेगा पुरस्कार, संभाजीनगर मनपा आयुक्त ने छात्रों से किया संवाद

Marathwada Liberation Struggle History: छत्रपति संभाजीनगर में मनपा आयुक्त येडगे की पहल पर विद्यार्थियों को मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम के इतिहास से रूबरू कराने के लिए संग्रहालय भ्रमण कराया जा रहा है।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Students Museum: मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम का इतिहास विद्यार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे की पहल पर मनपा माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए संग्रहालय भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। अब तक छह विद्यालयों के विद्यार्थी संग्रहालय का भ्रमण कर चुके हैं।

इसी क्रम में मिटमिटा और बेगमपुरा स्थित मनपा माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संग्रहालय पहुंचकर मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम से जुड़े इतिहास और महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी ली।

ऐतिहासिक संघर्ष की महत्वपूर्ण जानकारी

संग्रहालय भ्रमण के बाद आयुक्त अमोल येडगे ने स्वयं विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से मुक्ति संग्राम कब हुआ और इसमें किन प्रमुख नेताओं ने भाग लिया, इस संबंध में प्रश्न किए। उन्होंने कहा कि संग्रहालय के भ्रमण से विद्यार्थियों को इस ऐतिहासिक संघर्ष की महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी। विद्यार्थियों को इस जानकारी को उसी दिन लिखकर अपने शिक्षकों के पास जमा करना होगा।

उत्कृष्ट लेखन को मिलेगा पुरस्कार

आयुक्त येडगे ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा लिखी गई जानकारी में से उत्कृष्ट लेखन का चयन किया जाएगा। बेहतर जानकारी और प्रभावी लेखन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति रुचि बढ़ाना और मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम की जानकारी को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

संग्रहालय में इतिहास की जानकारी लेने की पहल

इस अवसर पर अंकुश पांढरे, उपायुक्त विकास नवाले, उद्यान प्रमुख विजय पाटील, कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानदेव सांगले, सांस्कृतिक अधिकारी सर्वेश नांद्रेकर, क्रीड़ा अधिकारी संजीव बालिया, क्रीड़ा समन्वयक सागर मगरे सहित विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका