छत्रपति संभाजीनगर सड़क गड्ढे (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में गणेशोत्सव से पहले मनपा की परीक्षा, गड्ढों भरी सड़को से होगा बप्पा का आगमन?

Ganeshotsav Road Repair: छत्रपति संभाजीनगर में गणेशोत्सव से पहले प्रमुख सड़कों और गलियों के गड्ढे चुनौती बने हैं। मनपा ने विसर्जन मार्ग समेत अन्य सड़कों पर पैचवर्क और गड्ढे भरने का काम शुरू किया है।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation: गणेशोत्सव की तैयारियां शहर में जोर पकड़ने लगी हैं, लेकिन दूसरी ओर सड़कों पर फैले गड्ढे शहरवासियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। प्रमुख मार्गों के साथ संपर्क सड़कों और गली-मोहल्लों में भी जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।

आने वाले दिनों में गणेश विसर्जन जुलूस, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ उमड़ने वाली है। ऐसे में इन गड्ढों के कारण यातायात व्यवस्था के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है। त्योहारों से पहले सड़कों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी अब महानगरपालिका प्रशासन के सामने है।

निधि की कमी नहीं, निगरानी पर सवाल

सड़क मरम्मत के लिए प्रत्येक प्रभाग को हर वर्ष 50 लाख रुपए का बजट दिया जाता है। इसके अलावा गड्ढे भरने के लिए एक करोड़ रुपये की अलग निधि का प्रावधान किया गया है। त्योहारों के दौरान विशेष गड्ढा भराई अभियान भी चलाया जाता है। इसके बावजूद हर साल बारिश और खोदाई के बाद सड़कों की स्थिति फिर खराब हो जाती है। इससे मरम्मत के काम की गुणवत्ता और संबंधित एजेंसियों पर मनपा के नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

खोदाई के बाद सड़क बनाना जरूरी

जलापूर्ति, मलनिस्सारण, गैस पाइपलाइन तथा अन्य सरकारी और निजी कार्यों के लिए सड़कों की खोदाई की जाती है। नियमानुसार संबंधित एजेंसी को मनपा से अनुमति लेने के साथ काम पूरा होने के बाद सड़क को पहले जैसी स्थिति में करना आवश्यक है। लेकिन कई जगह केवल औपचारिक पैचवर्क कर दिया जाता है। परिणामस्वरूप कुछ ही समय में सड़क दोबारा उखड़ जाती है।

सड़क के प्रकार के अनुसार हो मरम्मत

डामर की सड़क पर डामर और कंक्रीट की सड़क पर कंक्रीट से मरम्मत करना जरूरी है। उचित तकनीक से किया गया पैचवर्क ही लंबे समय तक टिक सकता है। केवल ऊपरी तौर पर गड्ढे भरने से समस्या स्थायी रूप से दूर नहीं होती।

बारिश बढ़ी तो खतरा भी बढ़ेगा

फिलहाल तेज बारिश नहीं होने से गड्ढों में पानी भरने की समस्या सीमित है। बारिश बढ़ने पर यही गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। गणेशोत्सव के बाद नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में शहरवासियों की मांग है कि त्योहारों से पहले सभी प्रमुख मार्गों और गलियों की मरम्मत पूरी की जाए।

विसर्जन मार्ग का पैचवर्क जल्द

मनपा के शहर अभियंता संजय कोंबडे के अनुसार, गणेश विसर्जन जुलूस के मार्ग के पैचवर्क के लिए निविदा जारी की गई है। अन्य सड़कों के गड्ढे मनपा की मशीनों की सहायता से भरने का काम शुरू है। अब देखना होगा कि त्योहारों से पहले यह अभियान कितनी प्रभावी तरीके से पूरा होता है।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, CM सुवेंदु पहुंचे अस्पताल

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट