छत्रपति संभाजीनगर मनपा (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

संभाजीनगर मनपा में उपायुक्तों के दो नए पद बढ़ाने की तैयारी, आकृतिबंध में बदलाव के लिए शासन से चल रही बातचीत

Two New Deputy Commissioner Posts: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका में उपायुक्तों के दो नए पद बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। वर्तमान में मनपा में उपायुक्तों के छह स्वीकृत पद हैं।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका में उपायुक्तों के दो नए पद बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए मनपा प्रशासन की ओर से शासन के स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

वर्तमान आकृतिबंध के अनुसार मनपा में उपायुक्तों के छह पद स्वीकृत हैं। इनमें तीन पद मनपा की आस्थापना के और तीन पद शासन प्रतिनियुक्ति के हैं। दो नए पद मंजूर होने पर दोनों श्रेणियों में एक-एक पद की वृद्धि होगी।

विजय पाटील की पदोन्नति का प्रस्ताव

बढ़ाए जाने वाले उपायुक्त पदों में से एक पद पर उद्यान अधीक्षक डॉ. विजय पाटील को पदोन्नति देने का प्रस्ताव मनपा प्रशासन ने शासन को भेजा है। अब इस प्रस्ताव पर शासन के निर्णय का इंतजार है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद मनपा के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है।

दो अतिरिक्त आयुक्त भी प्रतिनियुक्ति पर

मनपा में अतिरिक्त आयुक्त के दो पद पहले से स्वीकृत हैं। इनमें से एक पद मनपा आस्थापना का है। हालांकि, इस पद पर कार्य करने का अनुभव रखने वाला अधिकारी मनपा सेवा में उपलब्ध नहीं होने के कारण दोनों पद फिलहाल शासन प्रतिनियुक्ति के अधिकारियों द्वारा संभाले जा रहे हैं। रणजित पाटील और कल्पिता पिंपले वर्तमान में अतिरिक्त आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं।

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता