युवती अपहरण और दुष्कर्म (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

शादी से इनकार पर माता-पिता को धमकी, 18 वर्षीय युवती का एंबुलेंस से अपहरण कर ताजनापुर में दुष्कर्म

Kidnapping And Physical Abuse: छत्रपति संभाजीनगर में शादी से इनकार करने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर 18 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Kidnapping Case: शादी से इनकार करने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर 18 वर्षीय युवती का एंबुलेंस से अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को आलंदी स्थित आर्य सेवा संस्था में ले जाकर रजिस्टर पर जबरन हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद उसे अहिल्यानगर जिले के ताजनापुर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में दत्ता दिनकर गायकवाड के खिलाफ मुकुंदवाडी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पीडिता शहर के एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा है। कुछ वर्ष पहले छुट्टियों के दौरान उसकी दत्ता से पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी उससे बातचीत करने लगा और महाविद्यालय में भी मिलने आता था। पहले भी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में उसके खिलाफ पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह फरार था।

धमकी देकर एंबुलेंस में बैठाया

16 जून को युवती जेरॉक्स कराने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान दत्ता एंबुलेंस लेकर पहुंचा और बातचीत करने के बहाने उसे वाहन में बैठा लिया। जालना हाईवे से रेलवे स्टेशन ले जाने के बाद दूसरी एंबुलेंस से उसे आलंदी ले गया। विरोध करने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आर्य सेवा संस्था में ले जाकर जबरन हस्ताक्षर करवाए।

अहिल्यानगर में दुष्कर्म का आरोप

आलंदी से आरोपी युवती को ताजनापुर ले गया। वहां 17 जून को उसके साथ जबरदस्ती करने का आरोप है। इसके बाद दोनों कुछ दिनों तक विभिन्न स्थानों पर छिपकर रहे। पोक्सो मामले में तलाश के दौरान पुलिस ने अहिल्यानगर से आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया। 30 अगस्त को पीडिता की शिकायत पर मुकुंदवाडी थाने में दूसरा मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रशांत पासलकर कर रहे हैं।

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता