तिसगांव की पहाड़ी पर परिवार का दर्दनाक अंत (सोर्स: सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर: बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों खाई में गिरे; पति-बेटे के बाद मां ने भी दी जान

Sambhajinagar Family Tragedy: iPhone को लेकर माता-पिता से विवाद के बाद 19 वर्षीय कुणाल पहाड़ी पर पहुंच गया। बचाने की कोशिश में पिता खाई में गिर गए। पति-बेटे की मौत के बाद मां ने भी छलांग लगा दी।

आलोक उमाकृष्ण

Chhatrapati Sambhajinagar Family Tragedy: छत्रपति संभाजीनगर जिले के तिसगांव इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे अपने माता-पिता से विवाद के बाद खावड्या पहाड़ पर पहुंचा था।

परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार, कुणाल को समझाने और सुरक्षित घर लाने की कोशिश की गई। करीब तीन घंटे तक परिवार और ग्रामीण उसे नीचे आने के लिए समझाते रहे। दमकल कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव की तैयारी की और पहाड़ की तलहटी में सुरक्षा जाल लगाया था।

हालांकि, युवक लगातार अपनी स्थिति बदलता रहा। बाद में उसके पिता मुरलीधर चांदगुडे उसके करीब पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान युवक नीचे गिर गया और उसे बचाने की कोशिश में पिता का संतुलन भी बिगड़ गया। दोनों की खाई में गिरने से मौत हो गई।

पति और बेटे की मौत के बाद मां भी सदमे में

पुलिस के अनुसार, पति और बेटे को अपनी आंखों के सामने गिरते देखकर कुणाल की मां संगीता चांदगुडे सदमे में आ गईं। इसके बाद उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में परिवार के भीतर मोबाइल फोन को लेकर विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसे आत्महत्या के पीछे की अंतिम वजह नहीं माना है।तिसगांव के पूर्व सरपंच ने दावा किया है कि युवक आईफोन लेने की मांग कर रहा था, लेकिन इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Iphone को लेकर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि कुणाल Iphone की मांग को लेकर माता-पिता से हुए विवाद के बाद बेहद परेशान था। परिवार और ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की और उसे नीचे आने के लिए कहा। उसे मोबाइल फोन दिलाने की बात भी कही गई थी, लेकिन वह कथित तौर पर मानसिक रूप से काफी परेशान था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से पहले परिवार के बीच हुई बातचीत तथा परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर परिवारों में बच्चों के साथ संवाद और तनावपूर्ण परिस्थितियों में समय रहते मदद पहुंचाने की जरूरत को सामने ला दिया है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में