मेकएक्स रोबोटिक्स सिम्युलेशन प्रतियोगिता का पदक प्राप्त करते राजवर्धन सोलंके सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

संभाजीनगर के 5वीं के राजवर्धन ने 10वीं तक के छात्रों को पछाड़ा, राष्ट्रीय रोबोटिक्स स्पर्धा में बना चैंपियन

Rajvardhan Solanke National Robotics Winner: छत्रपति संभाजीनगर के 5वीं के छात्र राजवर्धन सोलंके ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय मेकएक्स रोबोटिक्स सिम्युलेशन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

शफीउल्ला हुसैनी, आकाश मसने

Highlights

  • बेंगलुरु में मेकएक्स रोबोटिक्स सिम्युलेशन प्रतियोगिता हुई

  • छत्रपति संभाजीनगर के राजवर्धन सोलंके बने नेशनल चैंपियन

  • 150 में से 143 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान हासिल किया

Rajvardhan Solanke MakeX Robotics Simulation Championship Winner: प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, यह साबित कर दिखाया है महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के पांचवीं कक्षा के छात्र राजवर्धन वासुदेव सोलंके ने। राष्ट्रीय स्तर की मेकएक्स रोबोटिक्स सिम्युलेशन प्रतियोगिता में राजवर्धन ने देशभर के विद्यार्थियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल थे, लेकिन राजवर्धन ने अपनी तकनीकी प्रतिभा और असाधारण कौशल के दम पर सभी को मात दे दी। उसने 150 में से 143 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

बेंगलुरु में हुई मेकएक्स रोबोटिक्स सिम्युलेशन प्रतियोगिता

महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बेंगलुरु में 14 और 15 नवंबर 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय मेकएक्स रोबोटिक्स सिम्युलेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें छत्रपति संभाजीनगर के राजवर्धन वासुदेव सोलंके ने भी भाग लिया था।

राजवर्धन सोलंके ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी किया था शानदार प्रदर्शन

राजवर्धन सोलंके छत्रपति संभाजीनगर के शहानुरवाड़ी स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। इससे पहले राजवर्धन रोबोटिक्स सिम्युलेशन की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की थी। इसी प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

राजवर्धन को मिला पदक, सम्मान चिह्न और प्रमाणपत्र

राष्ट्रीय स्तर पर राजवर्धन सोलंके ने पूरे आत्मविश्वास और सटीकता के साथ अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच मुकाबला करते हुए उसने सर्वोच्च अंक हासिल किए। प्रतियोगिता के समापन पर उसे पदक, सम्मान चिह्न और प्रमाणपत्र देकर गौरवान्वित किया गया।

राजवर्धन सोलंके की उपलब्धि के लिए शिक्षकों ने किया अभिनंदन

पांचवीं के छात्र राजवर्धन सोलंके की इस उपलब्धि पर पोदार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य रवींद्र राणा, कक्षा शिक्षिका अर्चना कसाने और अमित शर्मा ने उसका अभिनंदन किया। विद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों और परिजनों ने भी उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

राजवर्धन छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वासुदेव सोलंके का पुत्र है। कम उम्र में ही रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में उसकी रुचि तथा प्रतिभा ने उसे राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। उसकी इस उपलब्धि से शहर का गौरव बढ़ा है।

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल