गोमांस तस्करी में गिरफ्तार दो आरोपी (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

Beef Smuggling: बर्फ में छिपाकर मुंबई ले जा रहे थे 2 हजार किलो गोमांस, छत्रपति संभाजीनगर में आरोपी गिरफ्तार

Sambhajinagar Beef Smuggling: छत्रपति संभाजीनगर में अपराध शाखा ने बोलेरो से करीब 2 हजार किलो गोमांस जब्त किया। तीन फरार हो गये और गिरफ्तार दो आरोपियों को मुंबई भेजने की थी तैयारी।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Chhatrapati Sambhajinagar Beef Smuggling: ऊपर से खाली पुठ्ठों के डिब्बे और नीचे बर्फ में छिपा करीब दो हजार किलो गोमांस मुंबई की ओर जा रही बोलेरो के जरिए तस्करी का यह मामला अपराध शाखा ने समृद्धि महामार्ग पर पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया।

शहर से सटे मालिवाडा क्षेत्र में की गई कार्रवाई में पुलिस ने वाहन सहित करीब 10 लाख 27 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपी ने कैसे छिपाया था मांस?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदिल रफीक शेख (24) और जिशान सादिक सय्यद (26) के रूप में हुई है। दोनों श्रीरामपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी बोलेरो वाहन के जरिए मांस को मुंबई की ओर ले जा रहे थे। तस्करी को छिपाने के लिए मांस को सफेद तिरपाल में लपेटकर रखा गया था और उसके ऊपर बर्फ डाली गई थी।

इसके अलावा वाहन में तलाशी के दौरान पुलिस को गुमराह करने के लिए मांस के ऊपर 10 से 12 खाली पुठ्ठों के डिब्बे रखे गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वाहन की असली नंबर प्लेट भी छिपा दी थी और उसकी जगह फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। संभाजीनगर पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी

आमने इंटरचेंज पर वाहन बदलने की थी योजना

पुलिस के अनुसार तस्करों की योजना बोलेरो को आमने इंटरचेंज तक ले जाकर मांस को दूसरी कार में स्थानांतरित करने की थी। इसके बाद इसे कल्याण-ठाणे क्षेत्र में होटल और बाजारों तक पहुंचाया जाना था।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों को करीब तीन घंटे के सफर के लिए पांच हजार रुपये देने तय हुए थे। मांस 350 रुपये प्रति किलो की दर से मुंबई के व्यापारी को बेचने की योजना थी। पुलिस फरार जुबेर सहित अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों... खरगे ने UPA दौर के आंकड़ों पर सरकार को घेरा, बोले- 12 साल बाद जागे

न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर कटा बवाल, इमरान मसूद ने कहा- नाम सिराज है इसलिए नहीं चुना गया

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं