छत्रपति संभाजीनगर प्लास्टिक कार्रवाई (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर मनपा की बड़ी कार्रवाई, 3.25 टन से अधिक प्लास्टिक जब्त

Banned Plastic Seized: छत्रपति संभाजीनगर के पानदरीबा में मनपा ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3250 किलो से अधिक प्लास्टिक जब्त किया और प्रतिष्ठान पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Plastic Action: प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और बिक्री के खिलाफ महानगरपालिका ने कार्रवाई तेज कर दी है। घनकचरा प्रबंधन विभाग की टीम ने पानदरीबा स्थित राजेश्वरी प्लास्टिक प्रतिष्ठान पर छापा मारकर 3,250 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। जब्त प्लास्टिक की अनुमानित कीमत छह लाख रुपये से अधिक बताई गई है। प्रतिष्ठान पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में प्लास्टिक कैरीबैग का भंडार भी मिला। कार्रवाई में 10 लाख से अधिक प्लास्टिक कैरीबैग जब्त कर उनका वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया गया।

यह कार्रवाई मनपा आयुक्त अमोल येडगे के आदेश पर तथा घनकचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में स्वच्छता अधिकारी अनिल जाधव, स्वच्छता निरीक्षक पंडित दाभाडे, नागरिक मित्र दल के कर्मचारियों और स्वच्छता जवानों ने भाग लिया।

अब तक 37 टन से अधिक प्लास्टिक जब्त

मनपा के अनुसार, प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ विभिन्न कार्रवाई में अब तक 37 टन से अधिक प्लास्टिक जब्त किया जा चुका है। जब्त प्लास्टिक को नियमानुसार वैज्ञानिक प्रक्रिया के माध्यम से नष्ट किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण, बिक्री या वितरण करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

जुर्माने के साथ दर्ज होगा मामला

मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने कहा कि शहर को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए कार्रवाई तेज की गई है। भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण या बिक्री पाए जाने पर केवल जुर्माना लगाने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नियमानुसार आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा।

वहीं महापौर समीर राजूरकर ने नागरिकों से प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खरीदारी के लिए कपड़े, कागज या अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलियों का इस्तेमाल किया जाए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ शहर को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी।

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे