चंपा चौक पर ट्रैफिक जाम (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर के चंपा चौक पर रोज लग रहा जाम, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की उठी मांग

Champa Chowk Traffic Jam: छत्रपति संभाजीनगर के चंपा चौक पर यातायात पुलिस की तैनाती नहीं होने से रोज जाम लग रहा है। नागरिकों और व्यापारियों ने नियमित पुलिस व्यवस्था की मांग की है।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • चंपा चौक से दिनभर दोपहिया, चार पहिया और भारी वाहनों की आवाजाही होती है।

  • सुबह और शाम के व्यस्त समय में लंबा जाम लगता है।

  • अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहन एक साथ चौराहे पर पहुंचते हैं।

  • यातायात पुलिस की गैरमौजूदगी में वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हैं।

Traffic Jam In Chhatrapati Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर के प्रमुख चौराहों में शामिल चंपा चौक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। यहां प्रतिदिन लगने वाले जाम से वाहन चालकों और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से वाहन चालक मनमाने ढंग से आवाजाही करते हैं। ऐसे में यहां नियमित रूप से यातायात पुलिस की नियुक्ति की मांग जोर पकड़ रही है।

वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगता है

छत्रपति संभाजीनगर के चंपा चौक से दिनभर दोपहिया, चार पहिया, तिपहिया और भारी वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है। चौराहे पर अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहन एक साथ पहुंचने के कारण यातायात अव्यवस्थित हो जाता है। विशेषकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में वाहनों की संख्या बढ़ने से लंबा जाम लग जाता है।

इससे नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहने से कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए आगे निकलने का प्रयास करते हैं। इससे दूसरे वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

क्या है लोगों का कहना?

नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि चंपा चौक पर नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए। साथ ही यातायात का नियोजन कर नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके और आवागमन सुचारू हो सके।

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज

Delimitation Bill: UP में 120, महाराष्ट्र में 72 सीटें! किस राज्य में कितनी होंगी लोकसभा सीटें? देखें लिस्ट