Weather: नवंबर में ठंड के बीच बढ़ने लगी गर्मी, छत्रपति संभाजीनगर में तापमान ने फिर पकड़ी रफ्तार

Chhatrapati Sambhajinagar Weather: छत्रपति संभाजीनगर में नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज बदल गया है। पांच से छह दिनों में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक बढ़कर 17 डिग्री पहुंच गया है।
Chhatrapati Sambhajinagar Weather Temperature Rises In November
बदल रहा मौसम का मिजाज(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के बीच था।

  • 14 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री दर्ज हुआ।

  • अगले दिन चिकलथाना वेधशाला में पारा गिरकर 12.4 डिग्री पर पहुंचा।

  • 20 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के बीच रहा।

Sambhajinagar Weather Temperature Rises In November: नवंबर के महीने में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले सप्ताह तक ठंड का असर बढ़ने से नागरिकों को सर्दी का अनुभव हो रहा था, लेकिन अब तापमान में तेजी से वृद्धि होने लगी है।

बीते पांच से छह दिनों में न्यूनतम तापमान में चार से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के कारण कभी ठंड, कभी गर्मी तो कभी उमस महसूस हो रही है। शहर सहित जिले में नवंबर की शुरुआत से ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था।

ठंड का असर

महीने के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। इसके बाद 14 से 20 नवंबर के दौरान तापमान घटकर 16 से 17 डिग्री तक पहुंच गया था। 14 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री दर्ज किया गया था।

इसके अगले दिन इसमें लगभग तीन डिग्री की गिरावट आई और चिकलथाना स्थित मौसम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे ठंड का असर काफी बढ़ गया था।

Chhatrapati Sambhajinagar Weather Temperature Rises In November
छत्रपति संभाजीनगर में शुरू हुई मोबाइल डेंटल वैन, अब गांवों में ही होगा दांतों का इलाज

24 नवंबर से बढ़ने लगा तापमान

पिछले कुछ दिनों से मौसम में फिर बदलाव आया है। 24 नवंबर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि शुरू हुई। मंगलवार को यह 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार, 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया।

Chhatrapati Sambhajinagar Weather Temperature Rises In November
छत्रपति संभाजीनगर के 10 वार्डों की समस्याओं पर सांसद कल्याण काले सख्त, अधूरे काम जल्द पूरे करने पर जोर

शुक्रवार को भी तापमान इसी के आसपास रहने की संभावना है। बादलों की मौजूदगी और तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते छत्रपति संभाजीनगर के नागरिकों को दिन और रात के मौसम में अलग-अलग अनुभव हो रहे हैं।