अभिजीत दीपके (सोर्स: सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

पॉपॉ भी दिखाएं अपनी डिग्री... अभिजीत दीपके का हेटर्स पर तीखा हमला, पीएम मोदी की डिग्री पर उठाया बड़ा सवाल

Abhijeet Dipke Degree Controversy: अभिजीत दीपके ने फर्जी डिग्री के दावों पर हेटर्स को करारा जवाब देते हुए बोस्टन यूनिवर्सिटी की डिग्री दिखाने की बात कही और पीएम मोदी की डिग्री पर भी बड़ा सवाल उठाया।

गोरक्ष पोफली

Abhijeet Dipke Replies To Haters: सोशल मीडिया पर डिग्री को लेकर छिड़ी जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट और पॉडकास्ट के जरिए घेरे जा रहे अभिजीत दीपके ने अपने हेटर्स को करारा जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया है।

इस वीडियो में दीपके ने न केवल अपनी शैक्षणिक योग्यता पर उठ रहे सवालों को खारिज किया, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर भी एक बड़ा चैलेंज फेंक दिया है।

बोस्टन यूनिवर्सिटी की डिग्री पर उठा था विवाद

अभिजीत दीपके के अनुसार, पिछले कुछ समय से कुछ लोग इंटरनेट और पॉडकास्ट के माध्यम से यह दावा कर रहे थे कि वे कभी बोस्टन यूनिवर्सिटी गए ही नहीं और उनकी डिग्री फर्जी है। उन पर फ्रॉड होने के आरोप लगाए जा रहे थे।

इन आरोपों पर पलटवार करते हुए दीपके ने कहा, मैं उन सभी लोगों से कहना चाहता हूं, मैं तो अपनी डिग्री दिखा दूंगा। मेरे पास तो स्कॉलरशिप लेटर भी है। उन्होंने साफ किया कि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज तैयार हैं।

पॉपॉ से कहिए वो अपनी डिग्री दिखाएं...

अभिजीत दीपके ने अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए पापा शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे राजनीतिक गलियारों में प्रधानमंत्री मोदी के संदर्भ में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जैसे आप लोग रो-रोकर मेरी डिग्री मांग रहे हो, वैसे ही अगर देश की जनता ने आपके पापा की डिग्री मांगना शुरू कर दिया तो पॉप कहां जाएंगे? उन्होंने एक बड़ा एलान करते हुए कहा, कल मैं अपनी डिग्री दिखा देता हूं, लेकिन आप अपने पॉप से भी रिक्वेस्ट करिए कि वो भी अपनी डिग्री दिखाएं।

सियासी माहौल में गर्माहट

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब देश का राजनीतिक माहौल काफी गर्म है। एक तरफ जहां अभिजीत दीपके जैसे एक्टिविस्ट सरकार को घेर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

हाल ही में नितिन नबीन की नई टीम का एलान हुआ है, जिसमें विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव और डॉ. भारती प्रवीण पवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस नई टीम में पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

क्या कल थमेगा विवाद?

अभिजीत दीपके ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी डिग्री दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार बैठे हैं। अब सबकी नजरें कल पर टिकी हैं कि क्या वे अपनी डिग्री सार्वजनिक करते हैं और क्या उनके इस पलटवार के बाद हेटर्स शांत होते हैं या यह विवाद और गहराता है।

दीपके के इस पापा की डिग्री वाले तंज ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है, जिसने एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के समर्थकों को आमने-सामने खड़ा कर दिया है।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव