ठाकरे को CM बनाने की गलती नहीं करेंगे शरद पवार (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

उद्धव ठाकरे को CM बनाने की गलती नहीं करेंगे शरद पवार, चंद्रशेखर बावनकुले ने के बयान ने मचाई हलचल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अगर राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार बनी तो वह केन्द्र सरकार की सारी जनहित व विकास योजनाओं को बंद कर देगी। गरीबों के कल्याण के लिए राज्य में डबल इंजन सरकार की जरूरत है।

किर्तेश ढोबले

नागपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बनने के लिए उद्धव ठाकरे भाजपा का साथ छोड़ सकते हैं तो वे किसी की भी पीठ में खंजर घोप सकते हैं। यह शरद पवार को मालूम है। इसलिए ठाकरे को सीएम बनाने की गलती वे नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ठाकरे कांग्रेस व पवार गुट के जाल में फंस गए हैं। उन्हें सीएम बनाना केवल एक गेम था।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार व बाला थोरात सीएम पद के लिए सिर पर सेहरा बांधे हुए हैं। अन्य कांग्रेसी नेता भी इच्छुक हैं। साथ ही सुप्रिया सुले को सीएम बनाने का मंसूबा शरद पवार का है। उस पर ठाकरे सीएम पद के लिए याचना कर रहे हैं। महाविकास आघाड़ी में प्रचंड असंतोष पसरा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर जैसा झूठ ठाकरे ने फैलाया वैसा ही वे शरद पवार के नाम पर करेंगे। बावनकुले ने दावा किया कि सीएम पद के लिए ठाकरे दिल्ली गए थे लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।

सिटिंग-गेटिंग पर फिलहाल कोई निर्देश नहीं

बावनकुले ने कुछ दिनों पूर्व कहा था कि विधानसभा चुनाव में सिटिंग-गेटिंग का फॉर्मूला होगा मतलब सिटिंग एमएलए की टिकट नहीं काटी जाएगी लेकिन अब उन्होंने कहा कि सिटिंग-गेटिंग पर विचार शुरू है। फिलहाल कोई निर्देश अब तक नहीं दिये गए हैं। सिटिंग-गेटिंग में कुछ फेरबदल होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का चयन प्राथमिक रूप से पहले स्थानीय स्तर पर होता है लेकिन अंतिम निर्णय केन्द्रीय नेतृत्व ही लेगा। उन्होंने यह मांग की कि महायुति में शामिल मुख्य तीनों पार्टी नेता मिलकर आगामी 7 दिनों में सीटों के बंटवारे की चर्चा पूर्ण करें क्योंकि विस चुनाव में कुछ अधिक समय बचा नहीं है। महायुति में शामिल अन्य 11 घटक दलों का विचार करने की मांग उन्होंने की।

मविआ सरकार बनी तो सारी योजनाएं करेगी बंद

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार बनी तो वह केन्द्र सरकार की सारी जनहित व विकास योजनाओं को बंद कर देगी। गरीबों के कल्याण के लिए राज्य में डबल इंजन सरकार की जरूरत है। शरद पवार को जेड प्लस पर उन्होंने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य उनकी सुरक्षा है। उन्होंने बताया कि महायुति में कागल सीट राकां को जाएगी और अगर समरजीत घाडगे को लड़ना है तो उन्हें कौन रोक सकता है। राज ठाकरे के विदर्भ दौरे पर उन्होंने कहा कि वे राज्य के नेता हैं और उनके दौरे व बैनर-पोस्टर्स पर गलत क्या है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG