नागपुर के दो चोर गिरफ्तार (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

फुटप्रिंट ने खोला 30 लाख रुपए की चोरी का राज, नागपुर के 2 गिरफ्तार, 5 दिन में सुलझी गुत्थी

Warora House Theft Case: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के वरोरा में बंद मकान से 26.10 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने नागपुर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • वरोरा निवासी समीना बोहरा 1 नवंबर को परिवार के साथ शादी समारोह में मुंबई गई थीं। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया।

  • घर की लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई।

  • पुलिस ने सत्येंद्र उर्फ राहुल गुप्ता (41) और प्रेम शालीकराम खत्री (35) को गिरफ्तार किया।

Warora Police Crime News: शादी समारोह में शामिल होने मुंबई गए परिवार के बंद मकान में सेंध लगाकर 26.10 लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को वरोरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल समेत कुल 30 लाख 35 हजार 198 रुपए का माल बरामद किया है। आरोपियों के नाम नागपुर निवासी सत्येंद्र उर्फ राहुल राजबहादुर गुप्ता (41) और प्रेम शालीकराम खत्री (35) है।

वरोरा में हनुमान व्यायामशाला के पास रहने वाली समीना अलीअसगर बोहरा 1 नवंबर को सुबह करीब 10.30 बजे घर पर ताला लगाकर शादी समारोह में मुंबई गई थीं। 5 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर बेडरूम की लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को घर के लोहे के गेट पर जूतों के निशान मिले।

सीसीटीवी कैमरों की जांच

इसके बाद घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में आधी रात के समय एक संदिग्ध कार दिखाई दी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने 10 नवंबर को बाबा दिवाण मस्जिद के पास यशोधरानगर नागपुर निवासी सत्येंद्र उर्फ राहुल राजबहादुर गुप्ता (41) और नौकन्या नगर नागपुर निवासी प्रेम नकाह शालीकराम खत्री (35) को गिरफ्तार किया।

आरोपियों से 210.65 ग्राम सोने के आभूषण (29,10,165 रुपए), चांदी की वस्तुएं (11,033 रुपए), 25 हजार रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन (21 हजार रुपए) जब्त किए गए। कुल जब्ती 30,35,198 रुपए की है।

जूतो और टी-शर्ट का किया गया मिलान

पुलिस ने फुटप्रिंट से जूतों और सीसीटीवी में दिखाई दिए टी-शर्ट का मिलान भी किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में थानेदार ओमप्रकाश सोनटक्के तथा स्थानिक अपराध जांच दल ने की है।

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट

मणिपुर में बन रही देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी NSU, अगले सत्र से हो सकती है शुरू