चंद्रपुर जिले में बाघों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर जिले में बाघों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि, 2026 तक 300 के पार पहुंचने का अनुमान

Tiger population in Chandrapur: चंद्रपुर जिले में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2026 की गणना तक जिले में बाघों की संख्या 300 के पार पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

आंचल लोखंडे

Chandrapur News: ‘बाघों की भूमि’ के नाम से प्रसिद्ध चंद्रपुर जिले में पिछले कुछ वर्षों से बाघों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। वन विभाग के अनुसार, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए वर्ष 2026 की बाघ गणना तक जिले में बाघों की संख्या 300 के पार पहुंच सकती है।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक चार वर्ष में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा बाघों की गणना की जाती है। आगामी गणना वर्ष 2026 में निर्धारित है, जिसकी तैयारियां नवंबर से शुरू हो जाएंगी।

विश्व में सबसे अधिक बाघों वाला जिला

पिछली राष्ट्रीय बाघ गणना 2022 की रिपोर्ट (जुलाई 2024 में जारी) के अनुसार, चंद्रपुर जिला दुनिया के किसी भी एक जिले में सबसे अधिक बाघों की उपस्थिति वाला क्षेत्र रहा है। इस रिपोर्ट में जिले में 250 से अधिक बाघों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। वन अधिकारियों के अनुसार, उस समय शावकों और अवयस्क बाघों को शामिल नहीं किया गया था, जिनकी संख्या लगभग 100 थी। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली गणना में कुल संख्या 300 से अधिक पहुंच सकती है।

जिले के चार प्रमुख वन विभाग

चंद्रपुर जिले में चार प्रमुख वन क्षेत्र हैं

  • ताडोबा-अंधारी बाघ परियोजना
  • ब्रम्हपुरी वन विभाग
  • चंद्रपुर वन विभाग
  • मध्य चांदा वन विभाग

पिछली गणना (2022) के अनुसार:

  • ताडोबा क्षेत्र : 95 बाघ
  • ब्रम्हपुरी क्षेत्र : 66 बाघ
  • चंद्रपुर वन विभाग : 52 बाघ
  • मध्य चांदा वन विभाग : 36 बाघ
  • कुल मिलाकर लगभग 250 बाघ जिले में दर्ज किए गए थे

गडचिरोली में भी बढ़ी बाघों की मौजूदगी

चंद्रपुर से सटे गडचिरोली जिले में एक समय पर बाघों की संख्या शून्य थी। लेकिन हाल के वर्षों में वहां भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में 27 से अधिक बाघ गडचिरोली के जंगलों में देखे जा रहे हैं।

अधिकारी बोले- “जिला फिर बनाएगा रिकॉर्ड”

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि चंद्रपुर जिला एक बार फिर विश्व स्तर पर सर्वाधिक बाघ आबादी वाला जिला बनने की दिशा में अग्रसर है। विभाग की टीमें गणना की तैयारी में जुटी हैं और बाघ संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान