माला ज़िला परिषद स्कूल में छात्रों को सांपों से खतरा (फोटो नवभारत)
चंद्रपुर

गड़चिरोली के रामाला जिप स्कूल में बच्चों के बैग में मिला जहरीला सांप, विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल

Snakes Threat Students: गड़चिरोली के रामाला जिप स्कूल में दो दिन लगातार जहरीले सांप मिले। मुख्य दरवाजे और छात्र के बैग में सांप मिलने से विद्यार्थियों व अभिभावकों में दहशत है।

आलोक उमाकृष्ण

Snakes Threat Students In Gadchiroli: गड़चिरोली जिले के जपतलाई आश्रमशाला में सर्पदंश की घटना ताजा होने के बीच अब शहर के रामाला स्थित जिला परिषद प्राथमिक शाला में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्कूल परिसर में बार-बार जहरीले सांप दिखाई देने से विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों में भी भय का माहौल है।

विद्यार्थियों के बैग में मिले जहरीले सांप

रामाला जिला परिषद प्राथमिक शाला में लगातार दो दिनों तक जहरीले सांप मिलने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य नलिन्द्र मुरारी के अनुसार, 19 और 20 अगस्त को अलग-अलग दिनों में स्कूल के मुख्य दरवाजे के पास तथा विद्यार्थियों के बैग में जहरीले सांप पाए गए।

अचानक सांप मिलने की घटनाओं से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। दरवाजों और खिड़कियों पर बारीक तार की जालियां लगाई गई हैं, ताकि सांप और अन्य जहरीले जीव स्कूल भवन के भीतर प्रवेश न कर सकें। इसके बावजूद लगातार सांप मिलने से अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

स्कूल में सांपों की दस्तक जारी

रामाला जिप स्कूल परिसर में सांपों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। स्कूल के मैदान में उगी घास को औषधीय दवाओं के माध्यम से नष्ट किया गया है।

इसके साथ ही पूरे परिसर की साफ-सफाई कराई गई और सांपों व अन्य जहरीले जीवों से बचाव के लिए थीमेट का छिड़काव भी किया गया। स्कूल प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद परिसर में सांपों के दिखाई देने की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ती नजर आ रही हैं।

इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और स्कूल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने की मांग कर रहे हैं।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल