उत्साह से मनी संताजी जगनाड़े महाराज जयंती 
चंद्रपुर

उत्साह से मनी संताजी जगनाड़े महाराज जयंती, 35 प्रतिभाशाली और मेधावी लोगों का सम्मान

Santaji Jagnade Jayanti: राजुरा में संताजी जगनाड़े महाराज जयंती महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें तेली समाज द्वारा विभिन्न क्षेत्र के 35 प्रतिभाशाली युवाओ को सम्मानित किया गया।

आंचल लोखंडे

Rajura event: राजुरा-गड़चांदूर रोड स्थित श्री संत संताजी जगनाड़े महाराज सांस्कृतिक हॉल में तेली समाज युवक मंडल रामपुर, राजुरा द्वारा 8 दिसंबर को संत श्री संताजी जगनाड़े महाराज जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

महोत्सव की अध्यक्षता आदर्श शिक्षक पुरस्कार प्राप्तकर्ता चंद्रप्रकाश बुटले ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सुभेदार शंकरराव मेंगरे, तेली समाज युवक मंडल रामपुर राजुरा अध्यक्ष अनंत येरणे, तथा तालुका के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मौन श्रद्धांजलि अर्पित

कार्यक्रम का प्रारंभ दोपहर 2:30 बजे किया गया। मुख्य अतिथियों ने संत संताजी जगनाड़े महाराज की प्रतिमा का पूजन, माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। संताजी महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने गणेश वंदना और आरती प्रस्तुत की। इसी अवसर पर समाज के दिवंगत वरिष्ठ मार्गदर्शक शंकरराव बनकर और अनिल खनके को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बादल नीलकंठराव बेले और प्रो. प्रफुल्ल राजेशराव शेंडे को समाज भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही जिन युवाओं ने विशेष उपलब्धियाँ हासिल कीं, उन्हें सम्मानित किया गया।

इनको किया गया सम्मानित

  • अक्षता हरिदास ढाले (पांडिचेरी एसएसए चयन),
  • अथर्व दशरथ वैरागड़े (NDA चयन),
  • अग्निवीर निशांत संतोष अंबटकर (SBI चयन),
  • खिमोष्णी गुरुदास गव्हारे (14 वर्ष नेटबॉल – भारतीय टीम चयन),
  • चैतन्य बंडू रागीट (राष्ट्रीय कराटे - रजत पदक),
  • वेदांती देवराव रागीट (कांस्य पदक एवं मेधावी छात्रा),
  • प्रवीण रामनंदेश्वर गिरडकर, ऐश्वर्या देवदास पडोले (MBBS चयन),
  • महेश मारुति वैरागड़े (BCA चयन),
  • स्नेहल नानाजी चुटे, यश नामदेव रागीट, वैष्णवी अरुण भालमे (B.Ed. चयन),
  • धनश्री नामदेव रागीट, गौरव गणेश चन्ने, श्रद्धा अरविंद वैरागड़े, सूरज बंडू रागीट, कस्तूरी रविंद्र बेले (12वीं उत्तीर्ण),
  • ईशा संजय वैरागड़े, मानश्री सुधीर इटनकर, आर्यन नितिन नरड (10वीं उत्तीर्ण),

गणेश बंडू रागीट, पूजा रविंद्र रागीट, खुशी रविंद्र चन्ने, अनुज ऋषि इटनकर, फाल्गुन नंदकिशोर बनकर, मित सागर हिवरे, श्रावणी भास्कर बावने, ईशा बालाजी रागीट, नयन संजय खनके और कृष्णा दिलीप मंगरुलकर इन सभी को प्रमाणपत्र और गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया।

हजारों की संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन प्रवीण वैरागड़े ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रो. प्रफुल्ल शेंडे और प्रशांत रागीट ने किया। आयोजन को सफल बनाने में तेली समाज युवक मंडल रामपुर राजुरा के अध्यक्ष अनंत येरणे, उपाध्यक्ष प्रो. देवीदास कुइटे, कोषाध्यक्ष किशोर रागीट, सचिव जगदीश साठोने सहित अनेक सदस्यों और महिला मंडल, संताजी महिला चर्च ग्रुप तथा समाज के भाई-बहनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद