-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Cm Devendra Fadnavis Congratulated People Awarded Padma Shri And Padma Bhushan
पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजे जाएंगे महाराष्ट्र की ये 5 हस्तियां, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई
- Written By: प्रिया जैस
पद्मश्री और पद्मभूषण देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। इस गणतंत्र दिवस 2025 पर जिन लोगों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है उनमें महाराष्ट्र की भी हस्तियों का नाम शामिल है।

सीएम फडणवीस ने दी बधाई (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2025 के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान पद्म पुरस्कारों की। इस साल ये पुरस्कार कुल 139 लोगों मिलेगा। इन पुरस्कारों में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।
इन पुरस्कारों के प्राप्तकर्ताओं में महाराष्ट्र की पांच हस्तियों भी शामिल है, जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र के दो हस्तियों को मरणोपरांत इस खिताब से नवाजा जा रहा है।
देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई
देश के सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई। महाराष्ट्र के पद्म पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई और सलाम! अपने कार्यक्षेत्र में आपका योगदान महाराष्ट्र के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। महाराष्ट्र में सभी को आपकी सफलता पर गर्व है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
देशातील सर्व पद्म पुरस्कार विजेत्यांचे अभिनंदन !
महाराष्ट्रातील पद्म पुरस्कार विजेत्यांचे मनःपूर्वक अभिनंदन व सलाम!
आपल्या कार्यक्षेत्रातील आपले योगदान हे महाराष्ट्रातील जनतेसाठी प्रेरणादायी ठरेल.
महाराष्ट्रातील प्रत्येकाला तुमच्या यशाबद्दल अभिमान वाटतो. महाराष्ट्रातील पद्म… — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 25, 2025
महाराष्ट्र से पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता पद्म भूषण में तीन नाम शामिल है। मनोहर जोशी और पंकज उधास को ये पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है और इनके अलावा कला के क्षेत्र में शेखर कपूर को दिया जाने वाला है।
इन्हें पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित
इसके अलावा पद्मश्री से भी 11 लोगों को नवाजा जाएगा। इनमें अच्युत पलव को कला क्षेत्र में, अरुंधति भट्टाचार्य को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में, अशोक सराफ और अश्विनी भिड़े देशपांडे को कला के क्षेत्र में, चैतराम देवचंद पंवार को सामाजिक सेवाओं में योगदान के लिए पद्मश्री दिया जाएगा।
इनके अलावा सामाजिक सेवाओं के लिए जसपिंदर नरूला, साहित्य और शिक्षा अरण्यऋषि मारुति चितमपल्ली, कला क्षेत्र में राजेंद्र मजूमदार और वासुदेव कामत, कृषि क्षेत्र में सुभाष शर्मा और चिकित्सा के क्षेत्र में नागपुर के डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
देवेंद्र फडणवीस ने किया पोस्ट
मैं लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी और वरिष्ठ गायक पंकज उधास को नमन करता हूं। हमने हाल ही में अशोक सराफ को महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया और आज मुझे विशेष खुशी है कि उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें हार्दिक बधाई।
लोकसभेचे माजी अध्यक्ष आणि माजी मुख्यमंत्री मनोहर जोशी आणि ज्येष्ठ गायक पंकज उधास यांना मी अभिवादन करतो.
अलिकडेच आम्ही अशोकमामांना महाराष्ट्र भूषण प्रदान केला आणि आज त्यांना पद्मश्री पुरस्कार जाहीर झाला, याचा मला विशेष आनंद आहे. त्यांचे मनःपूर्वक अभिनंदन!
अरण्यऋषी म्हणून ज्यांचा… pic.twitter.com/dWOLftneV6 — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 25, 2025
मारुति चितमपल्ली, जिन्हें हम वन ऋषि कहते हैं, उन्होंने पशु-पक्षी, पेड़-पौधे और फूलों से जो साहित्य रचा है, वह बेजोड़ है। उन्होंने पहली पक्षी सूची बनाई। 18 भाषाओं के जानकार चितमपल्ली ने 21 से अधिक पुस्तकें लिखीं। प्रकृति एक जीवित प्राणी है, इस विश्वास के साथ जीते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जो काम किया, वह अप्रतिम है। वैसे तो वे सोलापुर से हैं, लेकिन उनका कार्यक्षेत्र विदर्भ है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
डॉ. विलास डांगरे ने होम्योपैथी के माध्यम से लाखों जरूरतमंदों की जो सेवा की है, वह बेमिसाल है। खासकर हाल ही में, अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद, उन्होंने इसे कभी भी अपनी समाज सेवा में बाधा नहीं बनने दिया। नागपुर-विदर्भ के इन दोनों रत्नों के लिए यह एक अनूठा सम्मान है। मैं उन्हें बधाई भी देता हूं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं।
Cm devendra fadnavis congratulated people awarded padma shri and padma bhushan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














