प्रतीकात्मक तस्वीर  
चंद्रपुर

कपास के दामों में उछाल, 9700 पर पहुंचा दाम

नवभारत डेस्क

वरोरा. नववर्ष से कपास की खरीदी में उछाल की जो उम्मीद किसान लगा रहे थे उसका प्रमाण दो दिनों से देखने को मिला है. कपास के दामों में उछाल आया है. आज स्थानीय पारस अग्रो प्रोसेसर्स में इस वर्ष का सर्वाधिक 9700 रूपये दाम मिला है. सोमवार को 9520 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिला था. आज अन्य केन्द्रों में भी इससे अधिक दाम मिला है.

गतवर्ष भी जिले में कपास को 10,000 रुपए से अधिक तक दाम बिका था. इस वर्ष भी कृषि जानकारों का अनुमान था कि शुरुवात में भले कपास के दाम कम है किंतु जैसे जैसे समय बीतेगा दाम बढेगा और कपास के दामों में उछाल आ रहा है. आज येंसा में कपास को इस वर्ष का सर्वाधिक 9,700 रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिला है.

इसके अलावा रविकमल काटेक्स वरोरा में 9,610, स्वामी काटन वरोरा में 9,625, पारस काटन में 9,650,बालाजी एग्रो इंड. येन्सा में 9650,  आशापुरा एग्रो माढेली में 9,600 और तिवारी एग्रो इंडस्ट्री शेगांव में 9,600 रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिला है. पहले ही किसानों को एकसाथ कपास न बेचकर किश्तों में बेचने की अपील कुछ कृषि जानकारों ने की थी. अब वैसा ही हो रहा है. धीरे धीरे कपास के दामों में तेजी आने लगी है.

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM