मूल. मूल तहसील के करवन टोला ने भालू के हमले में एक व्यक्ति जखमी होने की घटना शुक्रवार की सुबह साडे सात बजे के दौरान करवन बफर कक्ष क्रमांक 763 में घटी. करवन टोला निवासी खेत मजदूर रामदार गोविंदा सिडाम 45 यह जखमी व्यक्ति का नाम है.
प्रतिदिन की तरह रामदास सिडाम खेत में धान फसल को पानी देने गया था. घर लौटते समय भालू ने रामदार पर हमला किया. भालू ने रामदास के सिर व कान पर वार करते हुवे गंभीर जखमी किया.
इसकी जानकारी करवण गांव के पीआरटी टीम को मिलने पर टिम ने जखमी रामदास सिडाम को मूल के उपजिला अस्पताल में दाखिल किया. प्राथमिक उपचार कर जखमी को चंद्रपुर के जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया. जखमी को उचीत मुआवजा देने की मांग की जा रही है. इस समय वनविभाग के वनपाल जोशी, वनरक्षक बंडू परचाके, वासेकर व पीआरटी टीम उपस्थित थे.