नागभीड़ किसान आंदोलन  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

Chandrapur News: धान बोनस की मांग पर किसान आर-पार के मूड में, 17 सितंबर को तहसील कार्यालय पर ट्रैक्टर मोर्चा

Paddy Bonus Protest: नागभीड़ में धान बोनस नहीं मिलने से नाराज किसान 17 सितंबर को सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ तहसील कार्यालय पर मोर्चा निकालेंगे। किसानों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

आंचल लोखंडे

Nagbhid Farmers Tractor March: धान बोनस के मुद्दे पर नागभीड तहसील के किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। सरकार के शीतकालीन सत्र में दिए गए आश्वासन के बावजूद बोनस की राशि अब तक नहीं मिलने से नाराज किसानों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। 17 सितंबर को सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ नागभीड तहसील कार्यालय पर विराट मोर्चा निकालने का निर्णय लिया गया है। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि हक की राशि मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मोर्चे की तैयारियों को लेकर 5 सितंबर को तलोधी (बा.) स्थित साई मंदिर देवस्थान परिसर में तहसील के किसानों की बैठक हुई। इसमें सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का प्रस्ताव पारित किया गया। खेती के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी और ‘किसान एकता जिंदाबाद’ के नारों से बैठक में किसानों का आक्रोश साफ नजर आया।

बोनस देने में टालमटोल

नागभीड तहसील जिले के प्रमुख धान उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है। हजारों किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति धान की फसल पर निर्भर है। इस वर्ष बीज, खाद, कीटनाशक, डीजल और मजदूरी महंगी होने से खेती की लागत बढ़ गई है। ऐसे में सरकार ने किसानों को प्रति हेक्टेयर 20 हजार रुपए बोनस देने का वादा किया था।

किसानों का आरोप है कि कर्जमाफी समेत अन्य कारणों का हवाला देकर बोनस देने में टालमटोल की जा रही है।बैठक में तुकाराम निकुरे, आतिष भाकरे, अमोल भाकरे, दिवाकर निकुरे, विनोद बोरकर, डी. के. बोरकर, हेमंत लाजेवार, खोजराम मरस्कोल्हे, रमेश बोरकर, रुपचंद झोडे और व्यंका भाकरे सहित अन्य किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

तहसील कार्यालय पर निकलेगा ट्रैक्टरों मोर्चा

किसान नेताओं के अनुसार, 17 सितंबर को सुबह 10 बजे तलोधी (बा.) के साई मंदिर परिसर से सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ मोर्चा नागभीड तहसील कार्यालय के लिए रवाना होगा। किसानों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आंदोलन में शामिल होने और सरकार को अपनी एकजुटता दिखाने का आह्वान किया है।

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?