गोवंश तस्करी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

माजरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 53 बैलों को तस्करों से कराया मुक्त, 22.95 लाख का माल जब्त

चंद्रपुर के माजरी पुलिस ने वरोरा-वणी महामार्ग पर नाकाबंदी कर 53 बैलों को तस्करों से मुक्त कराया। पुलिस ने 22.95 लाख का माल जब्त कर फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रूपम सिंह

Chandrapur Cattle Smuggling: वरोरावणी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोवंश तस्करों के खिलाफ माजरी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 गोवंशीय बैलों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। इस कार्रवाई में करीब 22 लाख 95 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान सहायक फौजदार रमेश तुराणकर और पुलिस कर्मचारी उमेश उईके को मुखबिर से सूचना मिली कि नागपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर में अवैध रूप से गोवंश की तस्करी की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने वरोरावणी महामार्ग पर कुचना के पास नाकाबंदी की। टैंकर छोड़कर भागे आरोपी। इसी दौरान कंटेनर क्रमांक डी.डी. 03 आर9840 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार होने लगा। माजरी पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने यूटर्न लेकर नागपुर की ओर भागने की कोशिश की।

कुछ दूरी पर चालक और उसका साथी कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में कंटेनर की तलाशी ली, जिसमें 53 गोवंशीय बैलों को ठूंसठूंस कर भरकर क्रूरता के साथ ले जाया जा रहा था। प्राथमिक जांच में इन पशुओं को कत्ल के लिए ले जाने की आशंका जताई गई है।

22.95 लाख का माल जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 7 लाख 95 हजार रुपये मूल्य के बैल तथा परिवहन में इस्तेमाल किया गया करीब 15 लाख रुपये कीमत का कंटेनर जब्त किया। कुल मिलाकर 22 लाख 95 हजार रुपये का माल बरामद किया गया।

इस मामले में सहायक फौजदार रमेश तुराणकर की शिकायत पर माजरी पुलिस स्टेशन में प्राणी क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम 1976, मोटर वाहन अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कंटेनर चालक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा आगे की जांच माजरी पुलिस कर रही है।

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार जवान तैनात

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता