File Photo 
चंद्रपुर

भालू के हमले में मजदूर घायल

नवभारत डेस्क

बल्लारपुर. शौच को गए एक मजदूर पर भालू ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना तहसील के किन्ही गांव में  मंगलवार दोपहर करीब लगभग 3.30 बजे घटी है. घायल को उपचार के लिए स्थानीय ग्रामीण अस्प्ताल में दाखिल किया है. किंतु उसे आगामी उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है.

बल्लारपुर तालुका जंगलों से घिरा है. इस तालुका में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर पाए जाते हैं. वनों के पास किसानों के खेत होने से जंगली जानवरों के हमले लगातार होते रहते है. इसका एक कारण मानव अतिक्रमण भी माना जा रहा है. इसी तरह ग्राम पंचायत किन्ही में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत नहर गहराईकरण का काम शुरु है.

मंगलवार से सुरेश नैताम के खेत में काम शुरु था. इस काम में लगा मजदूर प्रकाश अलाम दोपहर 3 से 4 बजे के बीच पास में  शौच के लिए गया था. इसी दौरान भालू ने उसपर हमला कर दिया जिसमें मजदूर घायल हो गया.

घायल को तत्काल बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया. किंतु उसे आगामी उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल चंद्रपुर भेज दिया गया जहां उसका उपचार जारी है. वनविभाग से घायल मजदूर को आर्थिक सहायता की मांग की है.

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण