Chandrapur News LPG (सोर्स: सोशल मीडिया ) 
चंद्रपुर

कोरपना में गैस संकट के बीच सख्ती, घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई के निर्देश जारी

Chandrapur News: कोरपना में गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त, घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग व कालाबाजारी पर कार्रवाई होगी।नागरिकों से नियम पालन और OTP-KYC अनिवार्य रखने की अपील की गई है।

रूपम सिंह

Chandrapur News LPG shortage News: कोरपना तहसील में गैस की संभावित कमी को देखते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने नागरिकों और व्यवसायियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव, विशेष रूप से ईरान, इसराईल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध की परिस्थितियों के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

इसका असर देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर भी दिखाई दे रहा है, जहां उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। तेल कंपनियों ने भी गैस वितरण प्रक्रिया को सख्त कर दिया है। अब बिना ओटीपी के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा और केवाईसी पूरी न होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई घरों में एक ही सिलेंडर होने के कारण समय पर गैस न मिलने से समस्या और बढ़ रही है। इसी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ स्थानों पर घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी की शिकायतें सामने आई हैं। इसे रोकने के लिए कोरपना आपूर्ति विभाग ने कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है।

नागरिकों से अपील

आपूर्ति विभाग ने कोरपना नागरिकों से गैस का सही उपयोग करने और अनावश्यक भंडारण से बचने की अपील की है। किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिलने पर तुरंत विभाग से संपर्क करने को कहा गया है।

नियमों का उल्लंघन ना करें

घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग होटल, ढाबा, चाय की दुकान या अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में न करें। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी न करें। वितरण के नाम पर उपभोक्ताओं से अग्रिम राशि न लें। ओटीपी और केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधितों पर जुर्माना लगाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर जेल भी हो सकती है।

प्रशासन का सहयोग करें

आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी विक्की देवगरे ने कहा, "गैस वितरण से संबंधित जाएगी। नागरिक नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।" कोई भी शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र