एसटीपी में गैस लीक (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

क्लोरीन गैस रिसाव की जांच करें, सांसद धानोरकर ने की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Gas Leak: रहमतनगर परिसर में स्थित मनपा के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुई क्लोरीन गैस रिसाव की घटना बेहद गंभीर होने से इसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठी।

प्रिया जैस

Chandrapur News: चंद्रपुर शहर के रहमतनगर परिसर में स्थित मनपा के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुई क्लोरीन गैस रिसाव की घटना बेहद गंभीर होने से इसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग स्थानीय सांसद प्रतिभा धानोरकर ने की है। उन्होंने कहा है कि, नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी इस प्रकार की किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धानोरकर ने कहा कि,गैस रिसाव से नागरिकों में दहशत फैल गई है और कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त को निर्देश दिए कि, गैस रिसाव के सही कारण की गहन और तत्काल जांच की जाए और एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त और तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।विस्थापित नागरिकों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जानी चाहिए। जिन नागरिकों को श्वसन संबंधी या अन्य कोई समस्या हुई है, उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

विधायक जोरगेवार ने लिया जायजा

इस बीच स्थानीय विधायक किशोर जोरगेवार ने भी गैस रिसाव की घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जोरगेवार ने बताया कि, गैस रिसाव से स्वास्थ्य संबंधी शिकायत करने वाले सभीं लोगों को बुधवार को ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया था। उन्होंने बताया कि, अब स्थिति नियंत्रण में है और नागरिकों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में स्थिति सामान्य बनी थी, जिससे रहमतनगर से स्थलांतरित किये गए सभी परिवार अपने अपने घरों में लौट आये थे। गैस रिसाव की इस घटना की सीटीपीएस प्रशासन की ओर से विशेषज्ञों की टीम की मदद से जांच की जा रही है।

स्थिति नियंत्रण में होने का दावा

रहमत नगर क्षेत्र में चंद्रपुर थर्मल पावर स्टेशन (CTPS) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP PLANT) में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। इस संबंध में, मनपा प्रशासन ने तत्काल नियंत्रण उपाय लागू किए हैं। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है और स्थिति वर्तमान में नियंत्रण में है।रिसाव से नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए, मनपा प्रशासन द्वारा क्षेत्र के 125 नागरिकों को महात्मा ज्योतिबा फुले स्कूल, किदवई हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

मनपा प्रभारी आयुक्त विद्या गायकवाड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात, मनपा अतिरिक्त आयुक्त चंदन पाटिल, उपायुक्त संदीप चिद्रावार ने प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने के निर्देश दिए और तदनुसार सभी नागरिकों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर दिया गयाथा। साथ ही, मनपा प्रशासन द्वारा चिकित्सा दल और आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर तैयार रखा गया था।

घटनास्थल पर मौजूद अधीक्षक

इस बीच पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव, पुलिस निरीक्षक आसिफ शेख, निशिकांत रामटेके, अमोल कचोरे, दंगा नियंत्रण दल, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी आदि घटना स्थल पर मौजूद थे। कार्यकर्ता भी हुए प्रभावित

गैस रिसाव के कारण लोगों को किसी की तरह की परेशानी ना हो इसलिए कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों के कार्यकर्ता लोगों की मदद करने में जुटे थे। इनमें से कुछ की हालत बिगडने पर उन्हें आईसीयू में भरती करना पड़ा।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक