‘हमारा टॉयलेट, हमारा भविष्य’ अभियान (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

‘हमारा टॉयलेट, हमारा भविष्य’ अभियान, हर गांव में मुहिम लागू करने के सीईओ के निर्देश

Hamara Toilet Hamara Bhavishya Campaign: चंद्रपुर जिला परिषद ने विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर “हमारा टॉयलेट, हमारा भविष्य” मुहिम शुरू की। 10 दिसंबर तक गांवों में शौचालय निरीक्षण किया जाएगा।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Swachh Bharat Mission: केंद्र और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार तथा विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर, चंद्रपुर जिला परिषद स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) विभाग की ओर से विशेष मुहिम “हमारा टॉयलेट, हमारा भविष्य” शुरू की गई है।

यह अभियान मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर 2025) तक चलेगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं तहसील स्तर के अधिकारियों से मुहिम को प्रभावी तरीके से लागू करने का आह्वान किया है। उनके अनुसार, शौचालय सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि एक बुनियादी आवश्यकता है जो स्वास्थ्य, गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

व्यापक स्तर पर जागरूकता

अभियान के तहत जिले के सभी गांवों में व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण, मरम्मत और मेंटेनेंस, सफाई तथा सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिन सार्वजनिक शौचालयों का कार्य अधूरा है या जिन्हें मरम्मत की जरूरत है, उन्हें तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान स्कूलों, ग्राम सभाओं, बचत गुटों, युवा समूहों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षित सैनिटेशन और पर्यावरण-अनुकूल स्वच्छता पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

शौचालयों का रंगरोगन और सौंदर्यीकरण

गांववासियों को अपने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक शौचालयों को पेंट करने, सुंदर बनाने और नियमित रूप से उनका मेन्टेनेंस करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान की विभिन्न गतिविधियां शुक्रवार से 5 दिसंबर के बीच गांवों में संचालित होंगी। उत्कृष्ट मेंटेनेंस और सौंदर्यीकरण करने वाले निजी एवं सार्वजनिक शौचालयों को अंतिम चरण में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

मिलेंगे “एक्सीलेंट टॉयलेट अवॉर्ड्स”

अभियान 10 दिसंबर को समाप्त होगा और इस अवसर पर “एक्सीलेंट टॉयलेट अवॉर्ड्स” प्रदान किए जाएंगे। जिला परिषद के सीईओ पुलकित सिंह तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के प्रकल्प निदेशक मच्छिंद्रनाथ धस ने लोगों से मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग