गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं ने माथा टेका (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं ने माथा टेका, गुरुबाणी की गूंज और लंगर का लाभ लिया

556th Prakash Parv : चंद्रपुर में गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। गुरुद्वारों में गुरुबाणी की गूंज रही, हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका और लंगर का लाभ लिया।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Gurdwara: सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरूनानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी गुरुद्वारों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। तड़के से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था और पूरे वातावरण में गुरुबाणी के मधुर स्वर गूंजते रहे।

दोपहर में आयोजित लंगर का हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। सिख अनुयायियों ने लंगर सेवा में पूरे समर्पण से भाग लिया। चंद्रपुर शहर में मुख्य आयोजन महाकाली वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में संपन्न हुआ, जहां प्रकाश पर्व पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां भी गुरुद्वारे पहुंचीं। उन्होंने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका, कीर्तन में भाग लिया और अरदास में सम्मिलित हुए।

गुरूनानक जयंती पर उमड़ा भक्ति का सागर

गुरुद्वारे में सुबह से ही अखंड पाठ आरंभ हुआ, जो सुबह 10 बजे तक चला। इसके बाद 10 से 12 बजे तक स्थानीय ग्रंथी द्वारा कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात 12 से 2:30 बजे तक अमृतसर से आए रागी जत्थे ने भक्तिमय कीर्तन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के समापन पर, गुरूनानक जयंती के अवसर पर गुरुघर की सेवा में विशेष योगदान देने वाले अनुयायियों का सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। दोपहर 2 बजे से आयोजित लंगर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरू का प्रसाद ग्रहण किया।

556वां प्रकाश पर्व उत्साह और श्रद्धा से मनाया गया

सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रणजीत सिंह सलूजा, हरविंदर सिंह धुन्ना, चमकौर सिंह बसरा, चरणजीत सिंह वधवा, अवतार सिंह छाबड़ा, पूरण सिंह जुनेजा, सुरेंद्र सिंह गिल, सोनू वाधवा, अवि सलूजा, कालू नारायण, सोनू सहित सैकड़ों सिख बंधुओं ने सेवाएं प्रदान कीं और आयोजन को सफल बनाया।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह