चंद्रपुर

चंद्रपुर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक बस स्टैंड; 79 वर्षों का लंबा इंतजार हुआ खत्म

विधायक देवराव भोंगले के प्रयासों से गडचांदूर में 10 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक बस स्टैंड को मंजूरी मिली है। आजादी के 79 साल बाद शहर को अपना स्थायी और भव्य बस स्टेशन मिलेगा।

रूपम सिंह

Chandrapur ST Bus News: चंद्रपुर औद्योगिक नगरी गडचांदूर को आखिरकार आधुनिक बस स्टैंड की सौगात मिलने जा रही है। विधायक देवराव भोंगले के प्रयासों से राज्य सरकार ने शहर में 10 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस स्टैंड निर्माण को मंजूरी दे दी है।

आजादी के 79 वर्षों बाद भी गडचांदूर जैसे महत्वपूर्ण शहर में स्थायी एसटी बस स्टैंड का अभाव था। इसके चलते रोजाना हजारों यात्री, कामगार, किसान और विद्यार्थियों को खुले में बस का इंतजार करना पड़ता था। इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए विधायक भोंगले ने जमीन से लेकर मंजूरी तक सभी स्तरों पर पहल की।

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक तथा राज्यमंत्री माधुरी मिसाळ से लगातार संपर्क कर इस परियोजना को मंजूरी दिलाई।

महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा कक्ष

बस स्टैंड के भूतल पर प्रशासनिक कार्यालय और प्रथम मंजिल पर कर्मचारियों के लिए विश्राम कक्ष बनाया जाएगा। इसके साथ ही वाहन पार्किंग, पेवर ब्लॉक, आकर्षक कंपाउंड वॉल और भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। परियोजना में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अग्निशमन प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। महिला यात्रियों के लिए अलग और सुरक्षित कक्ष भी बनाया जाएगा।

शहर के विकास को मिलेगा बढ़ावा

विधायक देवराव भोंगले ने कहा कि गडचांदूर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आधुनिक बस स्टैंड की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस परियोजना से परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे शहर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बना मास्टरप्लैन

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज