विधायक सुधीर मुनगंटीवार (सोर्स- सोशल मीडिया ) 
चंद्रपुर

विधानसभा में गूंजा खाद्य मिलावट का मुद्दा, सुधीर मुनगंटीवार ने FDA में रिक्त पद भरने की उठाई मांग

Maharashtra FDA Assembly: विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा में बढ़ती मिलावट व घटिया चिकित्सा सामग्री पर चिंता जताई; विभाग की प्रयोगशाला, स्टाफिंग और जनजागरूकता सुदृढ़ करने की मांग की गई।

केतकी मोडक

Sudhir Mungantiwar On Food Safety: राज्य में बढ़ती खाद्य मिलावट की घटनाओं, निम्न गुणवत्ता (लो क्वालिटी) की चिकित्सा सामग्री के उपयोग तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग में मानव संसाधन की भारी कमी से नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे विपरीत प्रभावों का मुद्दा पूर्व वित्त मंत्री और चंद्रपुर के विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए विभागीय क्षमता को और मजबूत करने की अत्यंत आवश्यकता है।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने हाल के दिनों में मिलावटी दूध, दुग्ध उत्पादों, खाद्य तेल, पेयजल और अन्य खाद्य पदार्थों की जब्ती की घटनाओं का उल्लेख करते हुए खाद्य सुरक्षा के प्रश्न को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कुछ स्थानों पर निम्न गुणवत्ता की चिकित्सा सामग्री मिलने की घटनाओं पर भी गहरी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने राज्य में प्रस्तावित अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं (लैब्स) की स्थापना की वर्तमान स्थिति, आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता तथा जनजागरूकता अभियानों के बारे में सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मिलावट के मामलों में कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाने और मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ करना बेहद जरूरी है।

रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज: मंत्री नरहरी झिरवल

चर्चा का जवाब देते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवल ने कहा कि सरकार विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर रही है। राज्य की प्रयोगशालाओं को सशक्त व आधुनिक बनाने के लिए आवश्यक निधि (फंड) उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं और इस संबंध में केंद्र सरकार से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने सदन को बताया कि विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है तथा नए ढांचे के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री ने आश्वस्त किया कि नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विधानसभा में हुई इस चर्चा के माध्यम से विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने का मुद्दा बेहद प्रभावी ढंग से उठाया। इससे भविष्य में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मानव संसाधन व्यवस्था मजबूत करना जरूरी: मुनगंटीवार

चंद्रपुर के विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने कहा है कि "नागरिकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक और बुनियादी जिम्मेदारी है। इसके लिए राज्य की प्रयोगशालाओं, मानव संसाधन (मैनपावर) और जनजागरूकता व्यवस्था को धरातल पर मजबूत करना बेहद आवश्यक है।"

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक