किसान किडनी कांड (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

किसान किडनी कांड के चीन से जुड़े तार! आरोपी रामकृष्ण की बढ़ी रिमांड, पुलिस कोलकाता के लिए रवाना

Organ Trafficking India: किसान किडनी कांड में आरोपी रामकृष्ण की PCR 29 दिसंबर तक बढ़ी, चीन कनेक्शन और कोलकाता के आरोपी की तलाश में पुलिस जांच तेज।

प्रिया जैस

Kidney Selling Racket: समूचे देश में चर्चित किसान किडनी मामले में सोलापुर से गिरफ्तार आरोपी एवं कथित डॉक्टर रामकृष्ण सुंचू की पुलिस रिमांड 29 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इस मामले में पुलिस को अब कोलकाता के एक और आरोपी की तलाश है। इस आरोपी को खोजने के लिए पुलिस की एक टीम कोलकाता रवाना हुई है।

इस मामले में पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार आरोपी हिमांशु भारद्वाज के पीसीआर की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो रही है उसे शुक्रवार को पुनः ब्रम्हपुरी के कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जाता है कि आरोपी रामकृष्ण पुलिस से जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वह उल्टे-सीधे जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन आया सामने

आरोपी रामकृष्ण से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब इस मामले में कोलकाता के एक आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि किडनी कांड का चीन कनेक्शन सामने आया है। आरोपी रामकृष्ण से मिल रही अस्पष्ट जानकारी के अनुसार इस मामले में अब अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आ रहा है। पुलिस यह कनेक्शन तलाशने में जुटी है। इसी कारण से पुलिस ने कोर्ट से आरोपी रामकृष्ण की पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग की

निजी कंपनी में कार्यरत था हिमांशु

पंजाब से गिरफ्तार आरोपी हिमांशु से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वह एक निजी कंपनी में काम करता था तथा कर्ज के बोझ तले दब गया था, अतः कर्ज से बाहर निकलने के लिए उसने भी अपनी किडनी बेच दी थी। तब से वह भी इस रैकेट में शामिल हुआ था।

कुल 8 आरोपी अरेस्ट

इस बीच अवैध साहूकारी के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी मनीष घाटबांधे को भी गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसे 27 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में रखने का आदेश कोर्ट ने दिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें 2 के खिलाफ मानव अंगों की तस्करी प्रतिबंधित कानून के तहत तथा अन्य 6 के खिलाफ अवैध साहूकारी का मामला दर्ज है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी