चंद्रपुर न्यूज 
चंद्रपुर

चंद्रपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात! शराबी प्रेमी ने प्रेमिका पर उड़ेला डीजल, जिंदा जलाने की कोशिश

Chandrapur Crime News: चंद्रपुर के दुर्गापुर में सनसनीखेज वारदात। चरित्र पर शक के चलते प्रेमी ने प्रेमिका पर डाला डीजल, जिंदा जलाने की कोशिश। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला।

प्रिया जैस

Durgapur Police Station: चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर क्षेत्र में शराबी प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक करते हुए उस पर डीजल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने का सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में दुर्गापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निर्मला सचिन मसराम (30) निवासी वार्ड क्रमांक 3, दुर्गापुर मजदूरी का काम करती हैं।

करीब 12 वर्ष पहले उनकी शादी उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई थी, लेकिन पति द्वारा मारपीट किए जाने के कारण वह पित को छोड़कर मायके दुर्गापुर में रहने लगीं। इसी दौरान उनकी पहचान सचिन श्रीधर मसराम (34) से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बाद में दोनों वार्ड क्रमांक 3 में किराए के मकान में साथ रहने लगे। उनसे पल्लवी (4) नाम की एक बेटी भी है।

बताया जाता है कि सचिन मसराम की पहले से ही शादी हो चुकी है और उसकी पत्नी व दो बच्चे भी उसी वार्ड में रहते हैं। शिकायत के अनुसार आरोपी को शराब पीने की आदत है और वह अक्सर महिला के चरित्र पर संदेह कर मारपीट करता था। 12 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे निर्मला मसराम अपनी बेटी के साथ भोजन कर सो रही थीं। तभी आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना मांगने लगा।

महिला ने बताया कि वह दिनभर अपनी पहली पत्नी के घर था, इसलिए वहीं खाना खा लेने को कहा। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने “तुझे जिंदा जला दूंगा” कहकर धमकी दी और रसोई में रखी डीजल की बोतल जबरन उसके ऊपर उड़ेल दी तथा उसे मारने का प्रयास किया।

घबराई महिला अपनी चार साल की बेटी को लेकर घर से बाहर भागी और सीधे दुर्गापुर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में दुर्गापुर पुलिस ने आरोपी सचिन श्रीधर मसराम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 115(2), 351(3) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच दुर्गापुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक गौरव कायंदे पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक नरेश उरकुडे कर रहे हैं।

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में