Chandrapur Youth Death While Dancing (फोटो क्रेडिट-X) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर: DJ की धुन पर नाचते-नाचते हुई युवक की मौत, गम में बदली दोस्त की शादी की खुशी

Chandrapur Youth Death While Dancing: चंद्रपुर के फुर्डीहेटी गांव में दोस्त की शादी में नाचते समय 25 वर्षीय अल्पेश की मौत हो गई है। हार्ट अटैक की आशंका। गांव में पसरा मातम।

अनिल सिंह

Chandrapur News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक ऐसी हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने शादी के उत्सव को पल भर में गहरे शोक में बदल दिया। गोंडपीपरी तहसील के फुर्डीहेटी गांव में अपने दोस्त की शादी की खुशी में झूम रहे एक 25 वर्षीय युवक की नाचते-नाचते अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान अल्पेश दहागावकर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और शादी वाले घर में चीख-पुकार मची हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अल्पेश अपने बचपन के दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के फुर्डीहेटी गांव आया था। रविवार को शादी का जश्न अपने चरम पर था और डीजे (DJ) की धुन पर बाराती और दोस्त जमकर नाच रहे थे। अल्पेश भी पूरे उत्साह के साथ डांस फ्लोर पर थिरक रहा था, तभी अचानक वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा।

सबको लगा कि मजाक कर रहा है

जब अल्पेश अचानक गिरा, तो वहां मौजूद दोस्तों और रिश्तेदारों को लगा कि शायद वह थक गया है या मस्ती के मूड में मजाक कर रहा है। लोग उसे उठाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन जब अल्पेश के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो जश्न का शोर अचानक चीखों में बदल गया। घबराए हुए परिजन और दोस्त उसे तुरंत गोंडपीपरी के ग्रामीण सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे 'ब्रॉट डेड' (मृत) घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक की आशंका

डॉक्टरों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अल्पेश की मौत का प्रारंभिक कारण साइलेंट हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मौत की सही वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डीजे के तेज शोर (High Decibels) और लगातार शारीरिक परिश्रम (Dancing) के कारण कभी-कभी हृदय पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

गांव में पसरा सन्नाटा

जिस घर से कुछ ही घंटों बाद बारात निकलनी थी, वहां अब अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही हैं। अल्पेश की मौत ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर चिंता बढ़ा दी है। फुर्डीहेटी गांव के निवासियों ने बताया कि अल्पेश एक मिलनसार और स्वस्थ युवक था, और उसकी इस तरह अचानक विदाई ने सबको झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?