Teachers Memorandum (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर शिक्षकों का आंदोलन, क्रीड़ा और कला निदेशकों को नियमित करने की मांग

Chandrapur Teachers Memorandum: चंद्रपुर के क्रीड़ा, कला एवं कार्यानुभव शिक्षकों ने नियमित वेतन, सेवा सुरक्षा और सुविधाओं की मांग को लेकर मुंबई मंत्रालय में ज्ञापन सौंपा।

महाराष्ट्र डेस्क

Chandrapur Teacher Protest: वर्ष 2012 से जिला परिषद, महानगरपालिका तथा नगर परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत क्रीड़ा, कला एवं कार्यानुभव निदेशक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को मुंबई स्थित मंत्रालय पहुंचे। इस दौरान राजुरा के विधायक देवराव भोंगले ने संगठन के पदाधिकारियों, विशेषकर संतोष कुंदोजवार से मुलाकात कर उनकी मांगों को उचित बताते हुए उन्हें शासन स्तर पर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री तथा खेल मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण एवं शहरी शिक्षा व्यवस्था तथा खेल नीति को मजबूत बनाने में क्रीड़ा, कला एवं कार्यानुभव निदेशक वर्ष 2012 से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

2012 से कार्यरत शिक्षकों ने मांगा न्याय

इसके बावजूद वे अल्प मानदेय पर पूर्णकालिक सहायक शिक्षक की तरह कार्य कर रहे हैं और उन्हें समय पर मानदेय भी प्राप्त नहीं हो रहा है। संगठन ने मांग की है कि निदेशकों को नियमित सेवा, वेतनमान तथा अन्य वैधानिक सुविधाएं प्रदान कर उनके लंबे समय से लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए।

वेतनमान व स्थायी सेवा की मांग उठाई

इस अवसर पर चंद्रपुर जिला क्रीड़ा, कला एवं कार्यानुभव निदेशक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुंदोजवार, सचिव अमोल आवारी, गणेश आकेवार सहित राज्यभर से आए संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं निदेशक उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

फ्रेजाइल फाइव से विकसित भारत तक... PM मोदी ने खोला 12 साल की सबसे बड़ी कामयाबी का राज, बोले- अब रोकना नामुमकिन

PM मोदी की बंधेज पगड़ी ने खिंचा लोगों का ध्यान, किस राज्य से है कनेक्शन? लाल किले से दिया ये खास संदेश

देश नए संकल्पों के साथ तैयार, PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को किया संबोधित, कहा- आज हर घर तिरंगा

80th Independence Day: लाल किले पर Gen Z की एंट्री, पहली बार बदला प्रोटोकॉल; स्वतंत्रता दिवस पर और क्या खास