प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

शादी का झांसा देकर नाबालिग से महीनों किया दुष्कर्म, चंद्रपुर के सिंदेवाही से सामने आई खौफनाक वारदात

Chandrapur News: चंद्रपुर के सिंदेवाही में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने का खुलासा। आरोपी लखन चौके को 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

आकाश मसने

Chandrapur Sindewahi Crime News: चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना से दहल गई है। यहां एक आरोपी ने प्रेम का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई है। सिंदेवाही पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन चौके (30) को शिकायत के 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

​इलाज के दौरान हुआ चौंकाने वाला खुलासा

​पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर उसके माता-पिता ने उसे इलाज के लिए सिंदेवाही के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती है, जिससे परिजनों को गहरा सदमा लगा। पीड़िता से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि लखन चौके नामक युवक ने पिछले कई महीनों से उसे प्रेम जाल में फंसाकर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

​आर्थिक कमजोरी का उठाया फायदा

​पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। माता-पिता मजदूरी के लिए अक्सर गांव से बाहर जाते थे, जिसके कारण लड़की घर पर अकेली रहती थी। आरोपी चौके ने इसी परिस्थिति का फायदा उठाया और उसका शारीरिक शोषण किया जिसकी वजह से नाबालिग गर्भवती हो गई।

​पुलिस की तत्परता और गिरफ्तारी

​पीड़िता के माता-पिता ने 8 अक्टूबर 2025 को सिंदेवाही पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस निरीक्षक कांचन पांडे के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस निरीक्षक रानी भोंडवे के नेतृत्व में पुलिस दल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने अगले ही दिन, 9 अक्टूबर 2025 को आरोपी लखन चौके को धर दबोचा।

चंद्रपुर ​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। इस घटना से सिंदेवाही क्षेत्र में तीव्र आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस