(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर में ट्रक ने WLC कर्मियाें को कुचला, दोनों की हालत नाजुक, नागपुर रेफर

Chandrapur Road Accident: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के घुग्घुस में चंद्रपुर की ओर जा रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में बाइक सवार दो WCL कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

आकाश मसने

Chandrapur News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के घुग्घुस का भीड़भाड़ वाला शिवाजी चौक एक बार फिर खून से लाल हो गया। रात करीब 9.30 बजे, चंद्रपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक TG-29 T 2969 ने पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए मोटरसाइकिल पर सवार दो WCL कर्मियों को कुचल डाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के पैर चकनाचूर हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

चंद्रपुर के घुगघुस में हुए हादसे के घायलों की पहचान संजय पाल (WCL मुंगोली खदान) और उद्धाव मोरे (WCL कोलगांव खदान) के रूप में हुई है। दोनों कैलास नगर वेकोलि कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को नागपुर के मैक्स अस्पताल में रेफर करना पड़ा। दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

अतिक्रमण और अव्यवस्था: हादसों की जड़

चंद्रपुर जिले के घुग्घुस का यह चौक शहर का मुख्य जंक्शन है, जहां से रोजाना चंद्रपुर, यवतमाल और वणी की ओर जाने वाले सैकड़ों भारी वाहन गुजरते हैं। चौक के आसपास बस स्टैंड और लगातार लगने वाली वाहनों की कतार ने इसे हादसों का हॉटस्पॉट बना दिया है।

पिछले वर्ष हुए सड़क हादसों को देखते हुए तत्कालीन घुग्घुस नगरपरिषद ने अतिक्रमण हटाने की औपचारिक कार्रवाई की थी, लेकिन राजनीतिक दबाव में अतिक्रमणकारियों को पुनः बसा दिया गया। नतीजतन, चौक पर दिन-रात जाम और अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। यातायात नियमों का पालन न होने से हादसों की संभावना हर वक्त मंडराती रहती है।

स्थानीय नागरिकों में गुस्सा और सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों में रोष है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते चौक का अतिक्रमण मुक्त कर सही यातायात व्यवस्था लागू की होती, तो इस तरह की घटनाओं को टाला जा सकता था।

भविष्य की चेतावनी

यदि प्रशासन ने इस बार भी सबक नहीं लिया और यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया, तो शिवाजी चौक में होने वाली यह दुर्घटना भविष्य में और भी बड़े हादसों का संकेत दे रही है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज