चंद्रपुर पुलिस प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर: मई में अवैध रेत, शराब और ड्रग्स पर कार्रवाई, 5 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त

NDPS Act Cases Chandrapur: चंद्रपुर पुलिस ने मई 2026 में विशेष अभियान चलाकर करोड़ों का माल जब्त किया। रेत व पशु तस्करी, अवैध शराब, जुआ और ड्रग्स के खिलाफ सैकड़ों मामले दर्ज किए गए।

केतकी मोडक

Chandrapur Crime Control Action: चंद्रपुर जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चंद्रपुर जिला पुलिस ने मई 2026 के दौरान विशेष अभियान चलाकर विभिन्न कानूनों के तहत व्यापक कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान करोड़ों रुपये का माल जब्त किया गया तथा कई मामलों में अपराध दर्ज किए गए।

चंद्रपुर  पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, दारूबंदी कानून के तहत 584 मामले दर्ज किए गए तथा 45 लाख 90 हजार 592 रुपये का माल जब्त किया गया। वहीं, अवैध शराब निर्माण और बिक्री करने वालों के खिलाफ 46 कार्रवाई कर 6 लाख 59 हजार 365 रुपये का माल बरामद किया गया। जुआ अड्डों पर की गई छापेमारी में 90 मामले दर्ज किए गए तथा 9 लाख 7 हजार 3 रुपये जब्त किए गए।

रेत माफियाओं पर सबसे बड़ी कार्रवाई

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ 27 कार्रवाई की गई, जिनमें 3 करोड़ 34 लाख 85 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया गया। पशुओं की अवैध ढुलाई के खिलाफ 9 मामले दर्ज कर 1 करोड़ 27 लाख 95 हजार 600 रुपये का माल जब्त किया गया। इस कार्रवाई में 137 पशुओं को मुक्त कराया गया, जबकि 13 वाहन जब्त किए गए।

साथ ही 70 किलो मांस भी बरामद किया गया। मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत NDPS अधिनियम के अंतर्गत 29 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 18 लाख 78 हजार 568 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए। जब्त सामग्री में 6.249 किलो गांजा, 930.99 ग्राम एमडी ड्रग्स और 2.267 किलो डोडा पाउडर शामिल है।

इसके अलावा वाहन चोरी के 17 मामलों का खुलासा करते हुए 4 लाख 3 हजार रुपये मूल्य की दोपहिया वाहन जब्त की गईं। प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू के खिलाफ 12 कार्रवाई कर 17 लाख 34 हजार 62 रुपये मूल्य का तंबाकू जब्त किया गया।

प्रमुख कार्रवाई

  • दारूबंदी कानून के तहत 584 मामले
  • जुआ मामलों में 90 अपराध दर्ज
  • एनडीपीएस अधिनियम के तहत 29 मामले
  • वाहन चोरी के 17 मामले उजागर
  • शस्त्र अधिनियम के तहत 9 कार्रवाई
  • रेत माफियाओं पर सबसे बड़ी कार्रवाई
  • 3 करोड़ 34 लाख 85 हजार 500 रुपये का माल
  • रेत और वाहन जब्त
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए सख्त कदम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम