चंद्रपुर महानगरपालिका (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर मनपा: UBT ने VBA से मिलाया हाथ, BJP-कांग्रेस के बीच फंसा पेंच, छोटे दलों की फिल्डिंग ने बढ़ाया रोमांच

Chandrapur Municipal Corporation: चंद्रपुर मनपा में सत्ता की रस्साकशी तेज! जनविकास सेना-AIMIM और शिवसेना (ठाकरे)-वंचित आघाडी ने बनाए अपने गुट। जानें किंगमेकर कौन बनेगा?

प्रिया जैस

Chandrapur News: चंद्रपुर मनपा में सत्ता स्थापना की हलचलें तेज हो गई है। इस पृष्ठभूमि पर स्थानीय संगठन जनविकास सेना और एआईएमआईएम ने मिलकर 3 पार्षदों का एक गुट बनाया और उसे नागपुर में संभागीय आयुक्त कार्यालय में पंजीबद्ध किया। इस गुट के नेता के रूप में स्थानीय वडग़ांव प्रभाग से निर्वाचित पप्पू देशमुख को मनोनीत किया गया है।

इस गुट में देशमुख समेत जनविकास सेना की मनीषा बोबडे, प्रतीक्षा एरगुडे तथा एआईएमआईएम के अजहरुद्दीन शेख का समावेश है। देशमुख ने स्पष्ट किया है कि, जन विकास सेना ने कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन कर तीन सीटें जीती है अतः यह गुट चंद्रपुर मनपा में स्थिर एवं पारदर्शी सरकार लाने के उद्देश्य से सत्तासीन दलों को समर्थन देने के लिए वचनबद्ध है, अगर कांग्रेस पार्टी ऐसी गारंटी देती है, तो हम सरकार बनाने के लिए उन्हें समर्थन देने तैयार है।

शिवसेना (ठाकरे) ने वंचित आघाडी से मिलकर बनाया गुट

चंद्रपुर स्थानीय मनपा में सत्ता के लिए कांग्रेस और भाजपा गठबंधनों के बीच चल रही रस्साकशी के बीच शिवसेना (ठाकरे) और वंचित बहुजन आघाडी के कुल 8 पार्षदों ने मिलकर एक गुट बनाते हुए गटनेता के रूप में शिवसेना (ठाकरे) पार्टी के पार्षद राहुल विरूटकर के नाम की घोषणा की है।

कुल 8 सदस्यों वाले इस गुट में शिवसेना (ठाकरे) पार्टी के विरूटकर समेत श्रुति घटे, श्वेता तोतड़े, आकाश साखरकर, मनस्वी गिरहे, किरण कोतपल्लीवार, वंचित बहुजन आघाडी के लहू मरसकोल्हे और लता साव का समावेश है।

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

iPhone 18 Pro की बिक्री से पहले दिल्ली-मुंबई में लगी लंबी कतारें, रात से स्टोर के बाहर जुटे ग्राहक; VIDEO

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम